विदिशा में पुलिया के नीचे मिला चौकीदार का शव: शरीर पर कई जगह चोट के निशान, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई – Vidisha News

विदिशा में पुलिया के नीचे मिला चौकीदार का शव:  शरीर पर कई जगह चोट के निशान, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई – Vidisha News



विदिशा जिले के करारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवखजूरी के पास शुक्रवार को एक पुलिया के नीचे 50 वर्षीय लाल सिंह अहिरवार का शव मिला। शव पुलिया के पास एक पेड़ में फंसा था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले।

.

लाल सिंह वेयरहाउस में चौकीदार का काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह 30 जुलाई से लापता था। लाल सिंह के बेटे ने बताया कि पारिवारिक जमीन विवाद के चलते दूसरे पक्ष ने पूर्व में जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्हें शक है कि उनके पिता की हत्या की गई है।

लाल सिंह के शव का जिला चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम कराया गया। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि मृतक घर और वेयरहाउस के बीच स्थित एक नल के पास से 30 जुलाई को वेयरहाउस के लिए निकले थे। इसके बाद वह लापता हो गए थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक तौर पर मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।



Source link