Last Updated:
Chris Woakes Out injury 5th test: पांचवें टेस्ट के पहले दिन भारत की पारी के 57वें ओवर में क्रिस वोक्स चौका रोकने के लिए डाइव लगाते हुए अजीब तरह से अपने कंधे पर गिर पड़े.
हाइलाइट्स
- क्रिस वोक्स इंजरी के चलते पांचवें टेस्ट से बाहर
- बाउंड्री में फील्डिंग के दौरान लगी थी वोक्स को चोट
- स्टोक्स-आर्चर की गैरमौजूदगी में वोक्स का न होना इंग्लैंड को झटका
लंदन: इंग्लैंड के तेज गेंदबाद क्रिस वोक्स भारत के खिलाफ जारी पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए हैं. खेल के पहले दिन बाउंड्री पर फील्डिंग के दौरान वह इंजर्ड हो गए थे. क्रिस वोक्स इंग्लैंड के एकमात्र गेंदबाज थे, जिन्होंने सारे पांच मैच खेले थे, हालांकि पहले चार मैच में आमतौर पर फ्लैट पिच के चलते उनका प्रदर्शन सामान्य (10 विकेट) ही रहा था.
कैसे इंजर्ड हुए क्रिस वोक्स?
गुरुवार को मैच के पहले दिन करुण नायर के शॉट पर बाउंड्री बचाने की कोशिश में क्रिस वोक्स चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था. क्रिस वोक्स ने मौजूदा टेस्ट में अब तक 14 ओवर गेंदबाजी की थी और 46 रन देकर केएल राहुल का महत्वपूर्ण विकेट लिया था.