हज-2026 के आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी: विजयवाड़ा बना नया इम्बार्केशन पॉइंट; पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2026 तक होना अनिवार्य – Bhopal News

हज-2026 के आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी:  विजयवाड़ा बना नया इम्बार्केशन पॉइंट; पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2026 तक होना अनिवार्य – Bhopal News


हज-2026 के लिए इच्छुक मुस्लिम समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज आवेदन की अंतिम तिथि को 31 जुलाई से बढ़ाकर अब 7 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक कर दिया गया है। यह जानकारी मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष रफत

.

उन्होंने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 31 जुलाई को परिपत्र क्रमांक-6 जारी कर यह निर्णय लिया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि इसके बाद आवेदन की तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी, इसलिए जिन इच्छुक लोगों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे समय रहते https://hajcommittee.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने दी जानकारी।

इस वर्ष एक अहम बदलाव यह भी किया गया है कि देश के 17 इम्बार्केशन पॉइंट्स के साथ अब विजयवाड़ा को भी 30 जुलाई से एक नया इम्वार्केशन पॉइंट घोषित कर दिया गया है। जिन आवेदकों ने पहले से आवेदन कर दिया है और अब विजयवाड़ा को अपनी पसंद के रूप में चुनना चाहते हैं, वे आवश्यक बदलाव हेतु राज्य हज कमेटी से संपर्क कर सकते हैं।

रफत वारसी ने आगे बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होते ही हज यात्रियों के चयन के लिए डिजिटल कुर्रा (Random Selection) प्रक्रिया की जाएगी। इस प्रक्रिया में चयनित होने वाले प्रोविजनल हज यात्रियों को 20 अगस्त 2025 तक 1,52,300 रुपए की अग्रिम राशि जमा करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0755-2530139 पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करें।

हज-2026 के आवेदन से पहले ध्यान में रखें

  • पासपोर्ट की वैधता- 31 दिसंबर 2026 तक वैध होना अनिवार्य है।
  • मशीन रीडेबल पासपोर्ट- आवेदन के लिए पासपोर्ट मशीन द्वारा पढ़ने योग्य होना चाहिए।
  • नाम की सही प्रविष्टि जरूरी- सऊदी अरब के Nusuk Masar Portal पर पंजीयन पासपोर्ट की जानकारी से होता है। नाम में किसी भी तरह की गलती से पंजीयन में समस्या आती है।
  • उदाहरण: यदि नाम MOHAMMAD ANWAR QURESHI है, तो पासपोर्ट फॉर्म में इसे इस प्रकार दर्ज किया जाना चाहिए।
  • First Name: MOHAMMAD
  • Middle Name: ANWAR
  • Last Name: QURESHI, Surname/Last Name की फील्ड खाली न छोड़ी जाए।



Source link