भिंड जिले के लहार कस्बे में हुए मोनू चौधरी हत्याकांड ने अब नया मोड़ ले लिया है। फायरिंग की इस सनसनीखेज वारदात के दो दिन बाद अब मृतक पक्ष के खिलाफ भी हत्या के प्रयास का केस दर्ज हो गया है। पुरानी चुंगी क्षेत्र में हुई इस फायरिंग में एक युवक की मौत औ
.
मामला 30 जुलाई की सुबह 11 बजे लहार के पुरानी चुंगी के पास का है, जहां बरुअनपुरा मोड़ पर रंजिशन दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस वारदात में बरुअनपुरा निवासी मोनू चौधरी की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, दूसरे पक्ष की सुशीला देवी (60) और राहुल दुबे (30) घायल हुए थे।
घटना के तुरंत बाद मोनू के भाई सोनू चौधरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने बृजमोहन, केदार, पंकज, कृष्णा, गोलू और राहुल दुबे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। FIR में बताया गया कि पंकज दुबे ने 315 बोर की राइफल, केदार ने 12 बोर की बंदूक और कृष्णा ने कट्टे से फायर किया, जबकि गोलू दुबे ने घर की छत से अंधाधुंध गोलियां चलाईं।
गोली कांड में मोनू चौधरी को ले जाते हुए परिवारजन। फाइल फोटो।
इधर, गुरुवार को दूसरे पक्ष के बृजमोहन दुबे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि फायरिंग एकतरफा नहीं थी, बल्कि उनके परिवार पर भी जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें महिला और युवक को गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस ने इस मामले में मृतक मोनू चौधरी, उसके भाई सोनू चौधरी और दो अज्ञात लोगों को नामजद करते हुए हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस दोनों FIR की जांच कर रही है और घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी है।