Last Updated:
IND vs ENG 5th test: जो रूट ने भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट के दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो लंबे समय तक कायम रहने वाला है.
हाइलाइट्स
- जो रूट ने भारत के खिलाफ फिर बनाया रिकॉर्ड.
- भारत के खिलाफ अपने देश में 2000 रन पूरे किए.
- यह कमाल करने वाले दुनिया के पहले बैटर हैं रूट.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच लंदन के द ओवल में खेला जा रहा है. भारत ने इस मैच में 224 रन बनाए. इंग्लैंड ने इसका तगड़ा जवाब दिया. इंग्लैंड की पारी के दौरान जो रूट ने कमाल का रिकॉर्ड बनाया. रूट ने जैसे ही 23वां रन लिया, वैसे ही उनके भारत के खिलाफ इंग्लैंड के मैदानों पर 2000 रन पूरे हो गए हैं. रूट का यह इंग्लैंड में भारत के खिलाफ 20वां टेस्ट मैच है.
जो रूट से पहले एक देश में भारत के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम था. पोंटिंग ने भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 15 टेस्ट मैचों में 1893 रन बनाए हैं. शिवनारायण चंद्रपॉल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज में खेले 17 टेस्ट मैच में 1547 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के जहीर अब्बास भारत के खिलाफ अपने देश में 1427 रन बना चुके हैं.
भारत के खिलाफ इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में रूट के बाद एलिस्टेयर कुक हैं. कुक ने भारत के खिलाफ इंग्लैंड में 17 टेस्ट मैच में 1196 रन बनाए हैं. ग्राहम गूच (10 मैच में 1134 रन) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें