ओवल टेस्ट में 9 विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड पहली पारी में कैसे हुआ ऑलआउट

ओवल टेस्ट में 9 विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड पहली पारी में कैसे हुआ ऑलआउट


Last Updated:

Why England All Out Despite Losing 9 Wickets at Oval: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 9 विकेट गंवाने के बाद ऑलआउट हो गई क्योंकि क्रिस वोक्स चोटिल होने की वजह से मैच से बाहर हो गए हैं.

ओवल टेस्ट में मोहम्मद सिराज ने झटके इंग्लैंड के 4 विकेट
नई दिल्ली. भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने पहली पारी में मेजबान पर कहर ढा दिया. महज 247 रन पर टीम ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड ने 2025 एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट की पहली पारी में 23 रनों की बढ़त मिली. इंग्लैंड की टीम नौ विकेट खोने के बावजूद ऑल आउट हो गई. जिसने पहले दिन का खेल मिस किया उसके मन में सवाल उठ रहा होगा ऐसा कैसे हुआ.

इसका कारण था कि इंग्लैंड के पास ओवल टेस्ट में एक बल्लेबाज कम था. क्रिस वोक्स बल्लेबाजी के लिए नहीं आए. 36 साल का ये खिलाड़ी पहले दिन चोटिल हो गया था. उन्हें मैच से बाहर कर दिया गया. अनुभवी ऑलराउंडर ने बाउंड्री रोकने की कोशिश करते हुए अपने कंधे को चोटिल कर लिया.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स चोटिल
दूसरे दिन के खेल की शुरुआत से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक बयान में कहा कि वोक्स अब इस मैच में आगे हिस्सा नहीं लेंगे. ECB के बयान में कहा गया, “इंग्लैंड के सीम गेंदबाज क्रिस वोक्स को मैच के पहले दिन बाएं कंधे में चोट लगी थी और अब वह इस टेस्ट में आगे हिस्सा नहीं लेंगे. सीरीज के अंत में उनकी चोट का और आकलन किया जाएगा.”

मैच की बात करें तो इंग्लैंड के स्टैंड इन कप्तान ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दोनों टीमों ने अपने प्लेइंग इलेवन में चार-चार बदलाव किए. करुण नायर के नौ साल में पहले अर्धशतक (57) के बावजूद भारत की टीम 224 रनों पर सिमट गई. गस एटकिंसन ने पहली पारी में भारत के खिलाफ पांच विकेट झटके.

जवाब में इंग्लैंड की टीम 247 रनों पर ऑल आउट हो गई और उन्हें 23 रनों की मामूली बढ़त मिली. मोहम्मद सिराज (4-88) और प्रसिद्ध कृष्णा (4-62) भारत के प्रदर्शन के सितारे रहे. बेन डकेट (43) और जैक क्रॉली (64) ने मेजबानों को 12.5 ओवर में 92 रनों की साझेदारी के साथ तेज शुरुआत दी, लेकिन मेजबान टीम इसका पूरा फायदा नहीं उठा सकी

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

ओवल टेस्ट में 9 विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड पहली पारी में कैसे हुआ ऑलआउट



Source link