‘कृपया वाहन धीरे चलाएं, गाय और अन्य जीव बैठे हैं’: शहडोल के ब्यौहारी में गौ सेवा समिति ने बोर्ड लगाया; जिम्मेदार बोले- सही बात है – Shahdol News

‘कृपया वाहन धीरे चलाएं, गाय और अन्य जीव बैठे हैं’:  शहडोल के ब्यौहारी में गौ सेवा समिति ने बोर्ड लगाया; जिम्मेदार बोले- सही बात है – Shahdol News


ब्यौहारी में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। इससे आम जनता और स्टेट हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियां हो रही हैं। शहर के मुख्य मार्ग और बाजार क्षेत्र में मवेशियों का डेरा लगा रहता है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

.

शहर के कई प्रमुख इलाकों में सड़क पर बैठे मवेशियों की वजह से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। वनसुकली चौराहा, रेस्ट हाउस के सामने, बस स्टैंड और चूंदी नाका में यह समस्या विशेष रूप से गंभीर है। इन इलाकों में मवेशी इतनी बड़ी संख्या में बैठे रहते हैं कि बाइक सवारों को भी रास्ता नहीं मिलता।

ब्यौहारी से होकर गुजरने वाला स्टेट हाईवे भी इसी समस्या से जूझ रहा है। दिन-रात भारी वाहन और अन्य गाड़ियां इसी मार्ग से गुजरती हैं। लेकिन सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े के कारण यातायात बाधित होता रहता है। आवारा पशुओं के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

मुख्य सड़क पर बैठे मवेशी।

प्रशासन ने नहीं हटाए मवेशी

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पालिका इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। लोगों ने कई बार शिकायत की है। लेकिन आवारा पशुओं को हटाने या उनके लिए कोई उचित व्यवस्था करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

हालात इतने खराब हो गए हैं कि कुछ गौ-सेवकों ने नगर परिषद के डिवाइडर पर बोर्ड लगा दिए हैं। इन पर लिखा है, “मार्ग पर मवेशी बैठे हैं, कृपया वाहन धीरे चलाएं।” यह बोर्ड प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। यह समस्या केवल ब्यौहारी के लिए ही नहीं, बल्कि स्टेट हाईवे से गुजरने वाले सभी यात्रियों के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गई है।



Source link