गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: ग्वालियर में 12 किलो गांजा बेचने वाले आरोपी को 5 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी – Gwalior News

गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई:  ग्वालियर में 12 किलो गांजा बेचने वाले आरोपी को 5 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी – Gwalior News



ग्वालियर में विशेष न्यायालय ने गांजा तस्करी के मामले में प्रकाश सेन को 5 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी शाकिर को पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है।

.

जुलाई 2023 में क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक शक्ति सिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया था कि लक्ष्मीगंज स्थित जटार गली में शाकिर खान और प्रकाश सेन बड़े पैमाने पर गांजा बेच रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। एक आरक्षक को सादे कपड़ों में गांजा खरीदने के लिए भेजा गया। उसके द्वारा गांजा होने की पुष्टि करने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को मकान की पहली मंजिल के कमरे में दो व्यक्ति नीले रंग के पैकेट में गांजा भरते हुए मिले। पुलिस को देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पकड़े गए।

पुलिस ने आरोपियों से गांजे के 320 पैकेट और एक कट्टे में 10 पैकेट बरामद किए। कुल 12 किलो 440 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 1.20 लाख रुपए थी। सबूतों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने प्रकाश सेन को दोषी पाया और सजा सुनाई।



Source link