गुना में ATM पर बदमाशों का धावा: शटर तोड़कर अंदर घुसे, गैस कटर से ATM काटा; दो लाख से ज्यादा की नकदी लेकर फरार – Guna News

गुना में ATM पर बदमाशों का धावा:  शटर तोड़कर अंदर घुसे, गैस कटर से ATM काटा; दो लाख से ज्यादा की नकदी लेकर फरार – Guna News


बदमाशों ने गैस कटर से ATM को काटा।

गुना में एबी रोड स्थित होंडा शोरूम के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बदमाशों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ATM को गैस कटर से काटकर नकदी चोरी कर ली। चोरी का पता शनिवार सुबह चला, जब लोग पैसे निकालने पहुंचे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और चोरी

.

घटना रात के समय हुई जब इलाके में सन्नाटा था। बदमाशों ने गैस कटर का उपयोग कर ATM मशीन को काटा और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। ATM वर्षों से एक किराए की दुकान में संचालित हो रहा है, लेकिन यहां अधिक लेन-देन नहीं होता। इसके बावजूद बदमाशों ने इस ATM को निशाना बनाया।

सुबह पहुंचने पर सामने आई घटना शनिवार सुबह जब ग्राहक पैसे निकालने पहुंचे, तो उन्होंने ATM टूटा हुआ देखा। तत्काल लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई सीपीएस चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की गई।

मौके पर जांच कराई पुलिस।

बैंक अधिकारियों को दी गई जानकारी पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। ATM में चोरी के वक्त कितना नकद था, इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि मशीन में दो लाख रुपए से अधिक की राशि थी, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात बदमाशों की तलाश में लगातार प्रयास कर रही है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा।



Source link