‘खंडवा रन’ मैराथन में दौड़े सांसद-विधायक, कलेक्टर-एसपी।
शनिवार सुबह 8:30 बजे ‘खंडवा रन’ मैराथन से गौरव महोत्सव की शुरुआत हुई। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन तनवे, कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी मनोज राय भी दौड़ में शामिल हुए। दौड़ नगर निग
.
मैराथन के समापन के बाद नगर निगम तिराहे पर डीजे-साउंड के साथ जुंबा डांस हुआ। इसमें युवाओं और छात्रों ने जमकर थिरकते हुए कार्यक्रम में जोश भरा।
4 अगस्त को मनाया जाएगा गौरव दिवस सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि गौरव दिवस स्वर्गीय किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर हर साल तीन दिन मनाया जाता है। विधायक कंचन तनवे ने सभी शहरवासियों से आयोजन का आनंद लेने की अपील की। इस दौरान कलेक्टर, एसपी, सीईओ जिला पंचायत समेत अन्य जनप्रतिनिधि व किशोर प्रेरणा मंच के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल।
2 अगस्त को ये आयोजन होंगे
- 11 बजे: पुरानी अनाज मंडी में चित्रकला स्पर्धा, ड्राइंग शीट मौके पर दी जाएगी, रंग विद्यार्थी लाएंगे।
- शाम: गौरीकुंज सभाकक्ष में ‘वॉइस ऑफ खंडवा’ स्पर्धा का ग्रांड फिनाले।
3 अगस्त को सांस्कृतिक और फूड फेस्टिवल
- सुबह 7:30 बजे: नगर निगम कार्यालय के सामने स्कूल-कॉलेज विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम।
- शाम: नगर निगम खंडवा और घंटाघर क्षेत्र में फूड फेस्टिवल।
- रात: घंटाघर चौराहे पर किशोर कुमार के गीतों पर बैंड प्रस्तुति।

4 अगस्त को किशोर दा को संगीतमयी श्रद्धांजलि
- सुबह 7:30 बजे: किशोर कुमार समाधि स्थल पर पुष्पांजलि और संगीतमयी श्रद्धांजलि।
- दोपहर 12 बजे: पुरानी अनाज मंडी से गौरव यात्रा, जिसमें गणगौर नृत्य, आदिवासी लोक नृत्य समेत सांस्कृतिक झांकियां होंगी।
- शाम 5 बजे: गौरीकुंज सभागृह में लेखक अनिरुद्ध भट्टाचार्य किशोर कुमार के जीवन पर व्याख्यान देंगे।
- रात 7:30 बजे: किशोर म्यूजिकल नाइट में पार्श्व गायक जॉली मुखर्जी को ₹1 लाख का ‘किशोर गौरव सम्मान’ दिया जाएगा।
महोत्सव में नागरिकों से सहयोग की अपील प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि गौरव महोत्सव में अधिक से अधिक शामिल होकर खंडवा के गौरव को महसूस करें और आयोजनों में सहयोग करें।
2 तस्वीरों में देखिए ‘खंडवा रन’

