Last Updated:
Yashasvi Jaiswal Century special Celebration: भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में शतक बनाने के बाद फ्लाइंग किस उड़ाते हुए हाथ से दिल बनाकर खास सेलिब्रेशन किया.
नई दिल्ली. टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर का छठा टेस्ट शतक जड़ा. जब भारतीय टीम ओवल में दूसरी पारी में मुश्किल में थी जब उनके बल्ले से ये शानदार पारी निकली. मुंबई के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया. यशस्वी जायसवाल ओवल में टेस्ट शतक बनाने वाले छठे ओपनर और कुल मिलाकर नौवें भारतीय बल्लेबाज बने. शतक जमाने के बाद उनका सेलिब्रेशन भी कमाल का था. पहले फ्लाइंग किस दिया फिर उन्होंने हाथ से दिल बनाया.
यशस्वी जायसवाल ने भारतीय पारी को बेहतरीन तरीके से संभाला और तीसरे दिन लंच के बाद आकर सेंचुरी ठोकी. पारी के 51वें ओवर में उन्होंने गस एटकिंसन की बैक-ऑफ-लेंथ डिलीवरी को स्क्वायर के पीछे गाइड किया. एक रन लेकर 5 मैचों की सीरीज में अपना दूसरा शतक जमाया. 127 बॉल का सामना करने के बाद 11 चौके और 2 छक्के को जमाकर उन्होंने अपनी सेंचुरी पूरी की.