बैतूल में कल होगी 1600 मीटर फौजी दौड़: अग्निवीर परीक्षा पास करने वाले युवा लेंगे हिस्सा, पहले 50 प्रतिभागियों को मिलगा इनाम – Betul News

बैतूल में कल होगी 1600 मीटर फौजी दौड़:  अग्निवीर परीक्षा पास करने वाले युवा लेंगे हिस्सा, पहले 50 प्रतिभागियों को मिलगा इनाम – Betul News



बैतूल के पुलिस ग्राउंड में कल (3 अगस्त) सुबह 5 बजे से 1600 मीटर की फौजी दौड़ चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता मेरा वतन वेलफेयर फाउंडेशन बैतूल के तत्वावधान में और आरए स्पोर्ट्स बैतूल द्वारा आयोजित की जा रही है।

.

इस चैंपियनशिप में विशेष रूप से वे युवा हिस्सा लेंगे जिन्होंने भोपाल एआरओ अग्निवीर (आर्मी) 2025 की लिखित परीक्षा पास की है। प्रतियोगिता में बैतूल जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के लगभग 200 युवा प्रतिभागी भाग लेने की उम्मीद है।

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए युवाओं से जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया गया है। प्रतिभागियों को 51 रुपए की एंट्री फीस देनी होगी। आयोजकों ने कुल 25 हजार रुपए की इनामी राशि रखी है और पहले 50 प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम के आयोजक रघुकुल डिफेंस अकादमी, आरए स्पोर्ट्स और समस्त राष्ट्र भक्त बैतूल हैं। इस आयोजन में कमांडो फिजिकल अकादमी और बैतूल फिजिकल अकादमी विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं।



Source link