भगवान ऐसा खतरनाक पड़ोसी न दे! झगड़ा होने पर घर में छोड़ी नागिन, फिर नाग, फिर कई सांप, देखें Video

भगवान ऐसा खतरनाक पड़ोसी न दे! झगड़ा होने पर घर में छोड़ी नागिन, फिर नाग, फिर कई सांप, देखें Video


Last Updated:

Vidisha Snake Viral Video: मध्य प्रदेश के विदिशा से दो पड़ोसियों की गजब लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है. इस लड़ाई में मारपीट, लाठी-डंडे नहीं, बल्कि सांप छोड़े गए.

विदिशा में पड़ोसियों की अनोखी लड़ाई.

हाइलाइट्स

  • विदिशा में पड़ोसियों के बीच सांप छोड़ने का विवाद हुआ
  • आरोपी ने पहले नागिन, फिर नाग छोड़ा
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

रिपोर्ट: पीयूष मालवीय
Vidisha News:
विदिशा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगियापुरा में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने अनोखा मोड़ ले लिया. गुस्से में एक पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी के घर में पहले नागिन छोड़ दी. जब नागिन को पड़ोसी ने मार डाला तो आरोपी ने दोबारा नाग को उसके घर में छोड़ दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर भी ऐसी लड़ाई देखकर हैरान हैं.

वहीं, जब आरोपी ने नाग को पड़ोसी के घर में छोड़ा तो घबराए फरियादी ने साहस दिखाते हुए नाग को पकड़ा और सीधा कोतवाली थाने पहुंच गया. थाने में सांप देखकर पुलिसकर्मी भी चौंक गए, लेकिन फरियादी ने बताया कि उसके पड़ोसी ने उसे डराने और नुकसान पहुंचाने की नीयत से घर में सांप छोड़े हैं. पहले नागिन छोड़ी, फिर नाग छोड़ा. गनीमत रही कि सांपों ने किसी को काटा नहीं.

बताया जा रहा है कि आरोपी सांप पकड़ने का ही काम करता है. वह स्नेक कैचर है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है, जहां जमीनी या आपसी विवाद में लोग पत्थर या डंडों की जगह अब सांप का भी इस्तेमाल करने लगे हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी पड़ोसी से पूछताछ कर रही है और इलाके के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.

homemadhya-pradesh

भगवान ऐसा खतरनाक पड़ोसी न दे! झगड़ा होने पर घर में छोड़ी नागिन, फिर नाग, फिर..



Source link