यशस्वी जायसवाल ने ठोकी एक और सेंचुरी, देखती रह गई इंग्लैंड की पूरी टीम

यशस्वी जायसवाल ने ठोकी एक और सेंचुरी, देखती रह गई इंग्लैंड की पूरी टीम


Last Updated:

Yashasvi Jaiswal century at Oval: भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में ठोकी सेंचुरी .

यशस्वी जायसवाल ने ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में ठोकी सेंचुरी
नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट की आखिरी पारी में सेंचुरी ठोकते हुए इंग्लैंड की हालत खस्ता कर दी. लगातार लेग साइड में वहीं पर उन्होंने शॉट्स लगाए जहां रोकने में अंग्रेज कप्तान फील्डर लगाते थक गए. पिछली कुछ पारी में बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे यशस्वी ने भारत के लिए ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में मुश्किल में शतक जमाया. इस पारी ने टीम इंडिया को जल्दी इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

ओवल टेस्ट में भारतीय टीम ने तीसरे दिन जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए पहले सेशन में 114 रन बना डाले. यशस्वी जायसवाल ने आकाशदीप से साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. इंग्लैंड दौरे की शुरुआत शतक के साथ करने वाले इस ओपनर ने आखिरी मैच में भी सेंचुरी ठोकी. 127 बॉल पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से उन्होंने अपना ये शतक पूरा किया.

पहले और आखिरी मैच में शतक

भारत के लिए लीड्स में यशस्वी जायसवाल ने सीरीज का आगाज 101 रन की पारी के साथ किया था. दूसरे मुकाबले की पहली पारी में 87 रन बनाकर आउट हो गए और सेंचुरी बनाने से चूक गए. इसके बाद उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला और 28, 13 और शून्य पर आउट होकर लौटे. पिछले मैच की पहली पारी में फिर हाफ सेंचुरी आई लेकिन दूसरी पारी में बिना खाता खोले ही लौटे. अब आखिरी मैच की दूसरी पारी में शतक बनाकर सीरीज का अंत किया है.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

यशस्वी जायसवाल ने ठोकी एक और सेंचुरी, देखती रह गई इंग्लैंड की पूरी टीम



Source link