रतलाम में विहिप की मालवा प्रांत की बैठक: प्रांत मंत्री ने कहा- ‘लव जिहाद में हमारी बहनें ना फंसे, हम लगातार कर रहे काम’ – Ratlam News

रतलाम में विहिप की मालवा प्रांत की बैठक:  प्रांत मंत्री ने कहा- ‘लव जिहाद में हमारी बहनें ना फंसे, हम लगातार कर रहे काम’ – Ratlam News


मीडिया से चर्चा करते मालवा प्रांत मंत्री विनोद शर्मा।

लव जिहाद में विधर्मियों के चंगुल में हमारी बहने ना फंसे इसके लिए हम लगातार काम कर रहे है। हिंदू जाग्रत हो रहा है। प्रतिकार करने की स्थिति में आ गया है। लव जिहाद के प्रतिकार के लिए समय-समय पर संगठन की दुर्गा वाहिनी, महाशक्ति जागरण की भूमिका में काम कर

.

यह बात विश्व हिंदू परिषद के मालवा प्रांत मंत्री विनोद शर्मा ने शनिवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

रतलाम में विश्व हिंदू परिषद की मालवा प्रांत की तीन दिवसीय बैठक जेएमडी पैलेस में दो रही है। बैठक के दूसरे दिन मीडिया से चर्चा में प्रांत मंत्री शर्मा ने कहा विश्व हिंदू परिषद अपनी आगामी योजनाओं को लेकर 6 माह में एक बैठक करता है। जिसमें वह अपने विभिन्न आयामों को लेकर किस प्रकार से कार्य करना है ऐसी योजना बैठक में बनाता है। उन्होंने बताया कि 100 वर्ष पूर्व संघ का शुभारंभ नही आरंभ हुआ था। संघ के 100 वर्ष होने पर पंच परिवर्तन योजना को भी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पूर्ण रूप से कार्य करेंगे।

बैठक में उपस्थित संत व पदाधिकारी।

समस्या ना आए इसके लिए कर रहे काम

मालवा प्रांत मंत्री शर्मा ने लव जिहाद के प्रश्न के जवाब में कहा कि जब-जब ऐसे विषय आते है तो संगठन के साथ हिंदू समाज भी प्रतिकार के लिए खड़ा रहता है। अभी समस्या आए उसके बाद हम वहां जा रहे है। हम समस्या ना आए इसके लिए प्रयास कर रहे है, इसके लिए संस्कार शालाएं, बाल संस्कार केंद्र, हमारी बहने हमारी संस्कृति और संस्कार से बचपन से ही जुड़े होकर इसके लिए कार्य कर रहे है। ताकि हमारी बहन, बेटी विधर्मियों के चंगुल में ना फंसे।

300 से अधिक शामिल

जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने बताया मालवा प्रांत बैठक में आगामी कार्यों की योजना को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है। पूरे प्रांत से 300 से अधिक पदाधिकारी, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति के पदाधिकारी उपस्थित हुए हैं। यहां तक आयोजन स्थल पर लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने के लिए भी बैनर, पोस्टर लगाए गए है।



Source link