सिंगरौली जिले के खुटार चौकी पुलिस ने शनिवार को करहिया टोला में एक अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया जो रेत बेचने जा रहा था।
.
खुटार चौकी प्रभारी शीतला यादव ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली थी कि करहिया टोला मार्ग से अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन हो रहा है। जबकि अभी रेत उत्खनन पर प्रतिबंध लगा है। पुलिस ने 2 अगस्त को खजुरी निवासी 25 साले शंकर साकेत पिता छोटे साकेत को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा है।
पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए बिना नंबर का नीले रंग का ट्रकस्टार 531 कंपनी का ट्रैक्टर जब्त किया। ट्रैक्टर की ट्रॉली में लदी अवैध रेत की कीमत 3 हजार रुपए और ट्रैक्टर समेत कुल कीमत 5 लाख 53 हजार रुपए आंकी गई है।
आरोपी के खिलाफ धारा 303(2), 317(5) बीएनस और 4/21 खान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी के निर्देश पर अवैध रेत के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चलाया जा रहा है।