Last Updated:
Mohammed Siraj Jasprit Bumrah: दुनिया भर के फैन अब मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की क्रिकेट से परे दोस्ती को टीम भावना की मिसाल के तौर पर देख रहे हैं.
हाइलाइट्स
- ओवल टेस्ट में मोहम्मद सिराज का इमोशनल लम्हा
- सिराज को खल रही जसप्रीत बुमराह की कमी
- सिराज बोले- जस्सी भाई, मैं 5 विकेट लेकर किसे गले लगाऊं?
दिन का खेल खत्म होने के बाद सिराज ने अपने जज्बात साझा करते हुए बताया कि वह अपने सीनियर टीममेट जसप्रीत बुमराह को मिस कर रहे हैं, जिन्हें बीसीसीआई ने वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत इस सीरीज से रिलीज कर दिया है.
सिराज ने दिल छू लेने वाला किस्सा बताया, मैंने जस्सी भाई से कहा, ‘आप जा क्यों रहे हो? जब मैं पांच विकेट लूंगा तो किसे गले लगाऊंगा? इसके बाद मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह का जवाब भी बताया. सिराज ने मुस्कराते हुए जवाब दिया- ‘मैं यहीं हूं, तू बस विकेट ले ले!’
बुमराह की गैरमौजूदगी में खूंखार हो जाते हैं सिराज
इस बीच एक दिलचस्प आंकड़ां भी सामने आया है. जब-जब जसप्रीत बुमराह भारत के लिए एक्शन में नहीं होते, तब-तब मोहम्मद सिराज की बॉलिंग और खतरनाक हो जाती है. बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज की सोच और आत्मविश्वास में गजब का अंतर होता है. बुमराह के साथ जिन 47 पारियों में सिराज ने बॉलिंग की, वहां वह 35 की औसत से 74 विकेट ही ले पाए हैं जबकि बुमराह के बिना खेली गई 28 पारियों में वह 44 शिकार कर चुके हैं.
बुमराह को BCCI ने कर दिया रीलीज
बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया, ‘जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम से फारिग कर दिया गया. बुमराह ने इस सीरीज में दो बार (हेडिंग्ले में पहले टेस्ट और लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट) पांच-पांच विकेट लिए. उन्होंने मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट में अपने करियर में पहली बार एक पारी में 100 से अधिक रन दिए. बुमराह के नाम अब 48 टेस्ट में 219 विकेट हैं. भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले ही चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने बताया था कि बुमराह अपने कार्यभार प्रबंधन (चोट और थकान से बचाने के लिए) के तहत पांच में से तीन टेस्ट मैच ही खेलेंगे.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें