Last Updated:
India vs England 5th test Day 3: यशस्वी जायसवाल 49 गेंद में 51 रन बनाकर बना चुके हैं, उनकी बेखौफ बल्लेबाजी ने ही दूसरे दिन मैच में भारत की वापसी करवाई है.
हाइलाइट्स
- पेसर्स की पिच पर बैटर्स की जंग, भारत को पार करेगा 250 की लक्ष्मण रेखा
- यशस्वी जायसवाल बने ‘दीवार’, मिडिल ऑर्डर को निभानी होगी जिम्मेदारी
- तीसरे दिन भारत की बारी, रणनीति में संयम और रखनी होगी आक्रामक साझेदारी
लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में जारी पांचवां और आखिरी टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. दो दिन के खेल के बाद दोनों ही टीम एक-एक बार बैटिंग कर चुकी है. आज मैच का तीसरा दिन है, जब भारत बैटिंग करने आएगा तो अपने कल के स्कोर यानी 75/2 से आगे खेलना शुरू करेगा. टीम इंडिया के पास इस वक्त 52 रन की लीड है.
6 फैक्टर्स से समझिए आज क्या हो सकती है भारत की रणनीति?
- जायसवाल को बनाना होगा डैडी हंर्डेड: पहले मैच के बाद लगातार रन के लिए जूझ रहे जायसवाल क्रीज पर सेट बल्लेबाज हैं और तेजी से रन बना रहे हैं. भारत की कोशिश होगी कि वे लंबी पारी खेलें और कमजोर नजर आ रहे इंग्लिश पेस अटैक को पूरी तरह छिन्न-भिन्न कर दें.
- पहले सत्र में विकेट बचाना: शुरुआती एक से डेढ़ सीजन तक विकेट न खोना भारत के लिए जरूरी होगा ताकि बढ़त 150 के पार पहुंच सके.
- मिडिल ऑर्डर की भूमिका अहम: करुण नायर, शुभमन गिल सरीखे बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी होगी कि वे पार्टनरशिप बनाएं और स्कोर को 300+ तक ले जाएं.
- रनरेट को संतुलित रखना होगा: भारत को न तो बहुत धीमा खेलना है और न ही लूज शॉट्स खेलकर विकेट गंवाने हैं. 3.5-4 रन प्रति ओवर का औसत बनाए रखना फायदेमंद होगा.
- 300+ की बढ़त लक्ष्य: इस पिच पर चौथी पारी में बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, रिकॉर्ड भी कुछ इसी ओर इशारा करते हैं. लेकिन इंग्लैंड को हल्के में नहीं लिया जा सकता. ऐसे में भारत 300+ की बढ़त हासिल करना चाहेगा.
- विकेट बचाकर बैटिंग: यदि भारतीय बल्लेबाज आज के खेल की शुरुआत के बाद इंग्लैंड को विकेट ही नहीं देते हैं तो दबाव पूरी तरह मेजबानों पर होगा. ऐसे में गलती करने की आशंका भी बढ़ेगी.
यहां बताना जरूरी हो जाता है कि मोहम्मद सिराज (86 रन देकर चार विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (62 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बूते भारत ने दूसरे दिन इंग्लैंड को पहली पारी में 247 रन पर समेटा. इससे पहले दिन की शुरुआत होते ही भारत की पहली पारी आधे घंटे के अंदर 224 रन पर खत्म हो गई और टीम ने बचे हुए चारों विकेट 20 रन के अंदर गंवा दिए.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें