आखिरी ओवर में फुल ड्रामा, अंतिम बॉल वाइड और पाकिस्तान की शर्मनाक हार

आखिरी ओवर में फुल ड्रामा, अंतिम बॉल वाइड और पाकिस्तान की शर्मनाक हार


Last Updated:

Pakistan Vs West Indies Highlights 2nd T20I : वेस्टइंडीज ने जेसन होल्डर की आखिरी बॉल पर लगाए चौके की मदद से पाकिस्तान को एक रोमांचक मुकाबला में हारकर 3 मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी की.

शाहीन अफरीदी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की कटाई नाक
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के पिटने वाली वेस्टइंडीज की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में रोमांचक जीत के साथ बराबरी हासिल की. पहला मुकाबला हारने के बाद दूसरे मैच में विंडीज टीम ने आखिरी बॉल जेसन होल्डर के चौके से जीत दर्ज की. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 133 रन बनाए थे. जवाब में वेस्टइंडीज ने 8 विकेट खोकर मैच को आखिरी बॉल पर अपने नाम किया. शहीन अफरीदी 8 रन का बचाव आखिरी ओवर में नहीं कर पाए और सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. होल्डर ने 4 विकेट लेने के साथ विजयी चौका लगाया और प्लेयर ऑफ द मैच बने.

तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज जीत के साथ करने वाले पाकिस्तान को दूसरे मुकाबला में वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा. टॉस जीतकर सलमान आगा ने मेजबान टीम के खिलाफ बल्लेबाजी का फैसला लिया. टीम के दोनों ओपनर सस्ते में निपट गए. सईम अयूब 7 जबकि साहिबजादा फरहान महज 3 रन बनाकर आउट हो गए. फखर जमां ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन 20 रन पर वो भी विकेट गंवा बैठे. कप्तान सलमान आगा ने 38 रन की पारी खेल टीम का लाज बचाई. उनका साथ 40 रन की पारी खेलकर हसन नवाज ने दिया. बड़ी मुश्किल से टीम 9 विकेट पर 133 रन तक पहुंची.



Source link