रतलाम में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार दोपहर रक्षा बंधन पर्व मनाया। भाजपा पार्टी की महिला पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को राखी बांधी। इसके पहले जिलाध्यक्ष ने सपत्नीक उपस्थित बहनों पर फूल बरसाए।
.
सैलाना रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में हुए कार्यक्रम में मंत्री काश्यप ने कहा कि भारतीय संस्कृति में इन त्योहारों का बहुत बड़ा सामाजिक महत्व है। तीज त्योहारों की बड़ी परंपरा है। उसी में से एक त्योहार रक्षाबंधन है। इसका आयोजन हमारे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सामूहिक रक्षाबंधन के रूप में किया है।
हमारी संस्कृति के विकास के लिए जनप्रतिनिधि आगे आए ऐसा आह्वान प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया है। उसके बाद से सभी त्योहारों को हम शासन के स्तर पर और पार्टी के रूप में भी मनाना प्रारंभ कर दिया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने एक संदेश दिया है कि संस्कृति के बिना विकास संभव नहीं है। मैं यही कहूंगा कि राखी, होली और दीपावली का त्योहार समाज के लिए ऐसे रिश्तों को निभाने के लिए संदेश देते हैं। इन परंपराओं का एक अपना महत्व है।
उनके मूल अर्थ को समझकर समाज के विकास में, अपने मन में, परिवार के अंदर आनंद उत्सव और समृद्धि का माहौल बनाएं।
कैबिनेट मंत्री को राखी बांधते सांसद अनित चौहान।
सांसद ने बांधी राखी कार्यक्रम में सांसद अनिता चौहान, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा समेत भाजपा की महिला मोर्चा की पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। सांसद समेत उपस्थित सभी महिला पदाधिकारियों, महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री काश्यप, जिलाध्यक्ष उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल को राखी बांधी।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, प्रवीण सोनी, बजरंग पुरोहित समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।