जनहित की विभिन्न समस्याओं एवं नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर रतलाम शहर कांग्रेस पार्षद दल ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से रविवार को मुलाकात की।
.
शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया व नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा के साथ पहुंचे पार्षद दल सदस्यों ने 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में शहर में बंद पड़े ट्यूबवेल, बाजार बैठक की अवैध वसूली, निगम की जर्जर होती भवन संपत्तियों, विभाजित भूखंडों पर अनुमति, शहर के एकमात्र खेल मैदान पोलो ग्राउंड की दशा सुधारने, नए आवास पट्टे, विधायक निधि से कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में पांच-पांच लाख के कार्य करने की मांग की।
यह रहे मौजूद
इस दौरान उप नेता कमरुद्दीन कछवाय, पार्षद यास्मीन शैरानी, नासिर कुरेशी, वहीद शैरानी, सलीम भाई बागवान, फखरुद्दीन, पार्षद प्रतिनिधि राजीव रावत, हितेश पेमाल, सुनील महावार आदि मौजूद रहे।