Last Updated:
Sunil Gavaskar Special gift bag to Shubman gill : पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने शुभमन गिल को ओवल टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने पर गिफ्ट से भरा एक बैग दिया.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के दौरे पर अब तक बेहद शानदार प्रदर्शन किया है. नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने गजब की बल्लेबाजी कर सबका दिल जीता. उन्होंने इस दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 750 से ज्यादा रन ठोक डाले. हालांकि वो पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के एक सीरीज में बनाए सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए लेकिन प्रदर्शन लाजवाब रहा. इस युवा टेस्ट कप्तान को गावस्कर ने बैग भरकर गिफ्ट देकर उनका आभार जताया.
जैसे ही भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट के तीसरे दिन का अंत किया महान पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने शुभमन गिल को चीजों से भरा एक खास बैग गिफ्ट किया. गावस्कर ने उन्हें अपनी एक शर्ट दी जिसमें एसजी के अक्षर थे. इसके अलावा ऑटोग्राफ की गई कैप भी दी. सुनील गावस्कर और शुभमन गिल दोनों के ही शुरुआती नाम के अक्षर SG होते हैं और गावस्कर साहब ने भी यही बताया.