ग्वालियर में 46 पेटी नशीली कफ सिरप जब्त: दिल्ली नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई; हरम डिस्ट्रीब्यूटर का एक पार्टनर हिरासत में – Gwalior News

ग्वालियर में 46 पेटी नशीली कफ सिरप जब्त:  दिल्ली नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई; हरम डिस्ट्रीब्यूटर का एक पार्टनर हिरासत में – Gwalior News


हरम डिस्ट्रीब्यूटर की दुकानों पर नार्कोटिक्स विभाग ने कार्रवाई की।

ग्वालियर में रविवार शाम को दिल्ली से आए नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की है। सहकारी बाजार मार्केट में हरम डिस्ट्रीब्यूटर की दुकानों और गोदाम पर हुई कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने 46 पेटी टॉसेक्स नामक नशीली कफ सिरप बरामद की है। ए

.

बड़ी मात्रा में कफ सिरफ जब्त की है।

कफ सिरप जब्त कर गोदाम किया सील नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने नशीली कफ सिरप की पेटियों को जब्त कर दुकान और गोदाम को सील कर दिया है। बरामद की गई टॉसेक्स कफ सिरप का इस्तेमाल अक्सर नशेड़ी नशे के लिए करते हैं। इससे पहले भी नारकोटिक्स विभाग इस तरह के नशीले कफ सिरप पर कार्रवाई कर चुका है। पिछली कार्रवाइयों में इसके तार बांग्लादेश से जुड़े हुए मिले थे।

छापामार कार्रवाई करने आए नारकोटिक विभाग के अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने मीडिया को किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया और कहा कि वे इसके लिए अधिकृत नहीं हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस बल भेजा था कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया कि नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने सूचना दी थी कि वे सहकारी मार्केट में आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस बल को मौके पर भेजा गया था।



Source link