पर्यटकों की सुरक्षा के लिए उठाए कदम: प्रतिबंधित इलाके में जाने से रोकने के लिए लगाए बैरियर और साइन बोर्ड – Indore News

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए उठाए कदम:  प्रतिबंधित इलाके में जाने से रोकने के लिए लगाए बैरियर और साइन बोर्ड – Indore News


बारिश में पर्यटन स्थलों पर होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने अहतियाती कदम उठाए हैं। कुछ स्थानों पर बैरियर लगाकर, तो कुछ पर साइन बोर्ड लगाकर पर्यटकों को फिसलन और गहरे पानी जैसे खतरनाक स्थलों से दूर रहने या संभलकर रहने की चेतावनी दी जा रही है।

.

डीसीपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम लगातार पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रयास कर रही है। लोगों को प्रतिबंधित इलाकों में जाने से रोकने के लिए रतवी फाटा फॉरेस्ट चौकी पर बैरियर लगवाए हैं। साथ ही आगे आने वाले पर्यटक स्थलों (जैसे रेशिया कुंड, लोधिया कुंड, मंदादेव एवं कालाकुंड) और इन रास्तों पर पड़ने वाली नदी के रपटों, पुलिया (जिन पर बारिश का पानी ऊपर से बहता है) के दोनों किनारों पर सावधानी संकेतक लगवाए हैं। ताकि जंगलों में प्रवेश का प्रतिबंधात्मक संबंधी कलेक्टर के आदेश का सख्ती से पालन हो सके।

अलग-अलग जगह लगाए सावधानी संकेतक

क्षतिग्रस्त रपटे-पुलिया और वनकर्मियों के लिए लिखा लेटर

उन्होंने बताया कि रतवीं, ततसे, कालाकुंड तक नदी पर बने सभी क्षतिग्रस्त रपटे-पुलिया की मरम्मत के लिए सीईओ महू को लेटर लिखकर जानकारी दी गई है। साथ ही वन विभाग के एसडीओ इंदौर को भी लेटर लिखकर पर्यटक स्थलों पर दूरस्थ क्षेत्रों में सावधानी संकेतक लगाने और इन जगहों पर वनकर्मी तैनात करने को कहा गया है।

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए लगाए सावधानी संकेतक।

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए लगाए सावधानी संकेतक।



Source link