पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की मौत: दो लोग गंभीर घायल, आरोपी ड्राइवर फरार; कटनी-पन्ना मार्ग पर हादसा – Katni News

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की मौत:  दो लोग गंभीर घायल, आरोपी ड्राइवर फरार; कटनी-पन्ना मार्ग पर हादसा – Katni News



हादसे में किसान उदयभान सिंह की मौत हो गई।

कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के कटनी-पन्ना मार्ग पर एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग घायल है। घटना रविवार शाम 5 बजे की है।

.

दरअसल, घांग्री गांव के निवासी उदयभान सिंह (32), रामस्वरूप चौधरी और आनंद चौधरी (22) अपनी बाइक से पेट्रोल पंप से वापस लौट रहे थे। खडोला गांव के पास शाहनगर की तरफ से आ रहे अनियंत्रित पिकअप वाहन (MP 21 ZD 5746) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में एक युवक की मौत, 2 घायल

टक्कर में उदयभान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। रामस्वरूप और आनंद बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक उदयभान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

खेती-किसानी का काम करते था मृतक

मृतक उदयभान सिंह खेती-किसानी का काम करते थे। लगभग 3 साल पहले उनकी शादी विजयखेड़ा गांव की संगीता सिंह से हुई थी। उनका एक साल का बेटा जितेश सिंह भी है।

एएसआई श्याम सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाला पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



Source link