बड़वानी में भारतीय जनता पार्टी के परिवार का विस्तार हुआ है। स्वर्णकार समाजसेवा संगठन की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा सोनी ने 50 से अधिक साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
.
नगर के एक रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी दुर्गा सोनी ने अपने विदाई समारोह में नए सफर की शुरुआत की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर और गुलदस्ता देकर सभी का स्वागत किया। उन्होंने विधिवत रूप से सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेम सिंह पटेल ने सभी के भाजपा में प्रवेश पर स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री भगवती प्रसाद शिंदे, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री जया शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भागीरथ कुशवाह, बड़वानी नगर मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान, नगर महामंत्री दीपक जैमन, भाजपा सिलावद मंडल अध्यक्ष अजय यादव, रामदास जोशी, राजेन्द्र चौहान, प्रिया सोनी, प्रीति शर्मा और सुनीता मेहता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।