भोपाल-इंदौर हाईवे पर भिड़े 2 बस, 20 यात्री घायल

भोपाल-इंदौर हाईवे पर भिड़े 2 बस, 20 यात्री घायल


Last Updated:

MP News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.इंदौर- भोपाल स्टेट हाईवे पर दो बस आपस में भिड़ गए. हादसे में 20 यात्री घायल हो गए. तो वहीं राजगढ़ में भी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है.

मध्य प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा.

हाइलाइट्स

  • मध्य प्रदेश में हादसों वाला रविवार
  • सीहोर सड़क हादसे में 20 यात्री घायल
  • राजगढ़ में भी पलटी बस
प्रदीप एस चौहान, राहुल विजयवर्गीय

सीहोर. मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. आष्टा में इंदौर- भोपाल स्टेट हाईवे पर जावर थाना इलाके के अरनिया गाजी रोड 2 बसें आपस में टकरा गईं. इस हादसे में बस में सवार 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही डोंडी चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिर घायल लोगों को फौरन आष्टा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया.

फिलहाल अस्पताल में घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते एसडीओपी आकाश अमलकर भी मौके पर पहुंचे. फिर बस में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया.

दो बसों में हुई टक्कर

दरअसल, इंदौर से भोपाल जा रही निजी यात्री बस अरनिया जोड़ पर सवारी उतार रही थी. तभी इंदौर से भोपाल जा रही चार्टर बस ने इसे टक्कर मार दी. गनीमत यह रही की कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन 20 यात्रियों को मामूली चोटे आई. हादसे में 3 लोग बुरी तरह जख्मी बताए जा रहे हैं.

राजगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा

इधर, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. महाकाल के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बस गाय को बचाने के दौरान पलट गई. हादसे में 15 यात्री घायल हो गए. तो वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को रायगढ़ से रेफर कर दिया गया है.  मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैवलर बस में तकरीबन 15-16 लोग सवार होकर भरतपुर से महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जा रहे थे. घनीमत रही की कोई बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

रविवार सुबह करीब 5 बजे पचौर और करनवास के बीच आगरा-मुंबई हाईवे पर एक गाय गाड़ी के सामने अचानक आ गई. उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने अपना कंट्रोल खो दिया. फिर बस अनियंत्रित होकर पलट गई. फिलहाल घायल लोगों को राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. करनवास थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

भोपाल-इंदौर हाईवे पर भिड़े 2 बस, 20 यात्री घायल



Source link