मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में: लाड़ली बहनों से राखी बंधवाएंगे, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल – Ujjain News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में:  लाड़ली बहनों से राखी बंधवाएंगे, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल – Ujjain News



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 3 अगस्त को उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शनिवार शाम को उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के बाद आज कई आयोजनों में हिस्सा लेंगे।

.

सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री नागझिरी स्थित बेस्ट लाईस्टाईल अपेरल फैक्ट्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे रेल मंत्रालय के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लेंगे।

सुबह 11 बजे नानाखेड़ा स्टेडियम में बैडमिंटन एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 11:30 बजे विक्रमादित्य होटल में सिटी प्रेस क्लब के आयोजन में हिस्सा लेंगे।

दोपहर 12 बजे मक्सी रोड पंवासा स्थित रघुनंदन गार्डन में रक्षाबंधन कार्यक्रम में लाड़ली बहनों से राखी बंधवाएंगे। दोपहर 1:30 बजे ग्राम तालोद के राधाकृष्ण गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 3 बजे कालिदास अकादमी में लोक निर्माण विभाग के विभिन्न निर्माण कार्यों के कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 4:30 बजे होटल अथर्व में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अपना दिन संपन्न करेंगे।



Source link