शहडोल में सांप काटने से पति-पत्नी की मौत: घायल अवस्था में पत्नी ने पड़ोसी को बताया; एक साल पहले हुई थी शादी – Shahdol News

शहडोल में सांप काटने से पति-पत्नी की मौत:  घायल अवस्था में पत्नी ने पड़ोसी को बताया; एक साल पहले हुई थी शादी – Shahdol News



शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के कोठीताल गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां सोते समय जहरीले सांप के काटने से एक पति-पत्नी की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय ईश्वरभान पलिहा और उनकी 20 वर्षीय पत्नी सुषमा पलिहा के रूप में हुई है।

.

पुलिस के अनुसार, दोनों घर में सो रहे थे जब जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने से पति बेहोश हो गया। जब पत्नी को होश आया तो उसने पति को जगाने की कोशिश की। लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था। इसके बाद पत्नी ने घर के बगल में रह रहे अपने रिश्तेदार को इसकी जानकारी दी।

परिजन दोनों को निजी वाहन से जैतपुर अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

जैतपुर थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

परिजनों के अनुसार, ईश्वरभान का विवाह सुषमा के साथ पिछले वर्ष ही हुआ था। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष भी इसी कोठीताल गांव में जहरीले कीड़े के काटने से तीन लोगों की मौत हुई थी। यह गांव चारों तरफ से जंगलों से घिरा है, जिसके कारण आसपास कई जहरीले कीड़े और सांप पाए जाते हैं।



Source link