सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के छुई गांव में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने रात में दबिश देकर 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 6490 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं।
.
कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी प्रीतम सिंह तिलगाम ने बताया कि रात को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छुई गांव के एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 11 जुआरियों को पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
जुआरियों से नकदी और ताश पत्ते जब्त किए।
इनको किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में रफीक (28), चंद्रभान सिंह (29), करीम (32), मिथलेश (23), सुनील (24), संजीव उर्फ संजू (38), सोहन पाल (35), रवि साहू (30), रमेश (52), मुबीन शेख (41) और रियाज (30) शामिल हैं। सभी आरोपी छुई गांव के रहने वाले हैं।