स्विमिंग पूल में तैरने के लिए उतरे बच्चे, डूबने से गई दोनों की जान

स्विमिंग पूल में तैरने के लिए उतरे बच्चे, डूबने से गई दोनों की जान


Last Updated:

Indore Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर में दर्दनाक हादसा हुआ. स्विमिंग पूल में तैरने उतरे बच्चे अचानक डूब गए. हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस कर रही मामले की जांच.

हाइलाइट्स

  • मध्य प्रदेश के इंदौर में दर्दनाक हादसा
  • स्विमिंग पूल में डूबने से 2 बच्चों की मौत
  • पुलिस कर रही मामले की जांच
मिथिलेश गुप्ता

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए दर्दनाक हादसे में 2 बच्चों की जान चली गई. गांधी नगर इलाके में स्थित एक फार्म हाउस के स्विमिंग पूल 2 बच्चे तैरने गए थे. अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए. फिर डूबने से दोनों मासूमों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्चे फार्म हाउस के अंदर पहुंचे. यहीं स्विमिंग पूल था. फिर दोनों तैरने के इरादे से पानी में उतर गए. माना जा रहा है कि बच्चों को तैरना आता नहीं था. यहीं वजह है कि दोनों स्विमिंग पूल में ही डूब गए और उनकी जान चली गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिर बच्चों की बॉडी को पानी से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा जम्बुडी हप्सी रोड गांधी नगर स्थित एक फार्म हाउस में हुआ है. दोनों बच्चे बड़वानी के रहने वाले थे. एक की उम्र 7 साल और दूसरे की 8 साल बताई जा रही है.

डूबते बच्चों को चौकीदार ने देखा

मिली जानकारी के मुताबिक चौकीदार ने दोनों बच्चों को स्विमिंग पूल में डूबते हुए देखा. फिर फौरन पुलिस को घटना की जानकारी दी. चौकीदार ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करके वापस लौट रहा था. उसने देखा कि स्विमिंग पूल में दो बच्चे डूबे हुए हैं. पास जाकर देखा तो बच्चे की बॉडी नजर आई. फिर फौरन बच्चों को पानी से बाहर निकाला. तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थी.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा एक प्राइवेट फार्म हाउस में हुआ है. दोनों बच्चे पास रहते थे. खेलते-खेलते शायद फार्म हाउस पहुंच गए. फार्म हाउस में स्विमिंग पूल बना हुआ था. दोनों नहाने उतरे. इसी दौरान डूबने से दोनों की जान चली गई. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

स्विमिंग पूल में तैरने के लिए उतरे बच्चे, डूबने से गई दोनों की जान



Source link