WCL में खेलने पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर लगाई गई पाबंदी

WCL में खेलने पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर लगाई गई पाबंदी


Last Updated:

PCB Bans Pakistan From WCL: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के आगे वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में खेलने पर पाबंदी लगा दी है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के WCL में खेलने पर लगाई पाबंदी
नई दिल्ली. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में साउथ अफ्रीका से हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा कदम उठाया है. पीसीबी ने भविष्य में अपनी टीम के WCL में भाग लेने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट की तरफ से इंडिया चैंपियंस के पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल से बाहर होने के फैसले के बाद WCL के बयान और कार्य पक्षपात से भरा बताया.

PCB ने मोहसिन नकवी की अध्यक्षता में आयोजित अपनी 79वीं BoG बैठक में WCL के उस फैसले की कड़ी निंदा की. बोर्ड की तरफ से कहा गया कि जानबूझकर मैच छोड़ने वाली टीम को अंक दिए गए. भारत बनाम पाकिस्तान चैपियंस मैचों की रद्द करने की घोषणा की गई. पीसीबी ने इसे उन्होंने पाखंड और पक्षपात से भरा बताया था.

PCB के बयान में कहा गया, “इस मामले में जो चीजें हुई है वो दुर्भाग्यपूर्ण है. इसमें साफ तौर से बाहरी बातों का असर दिखा और खेल की निष्पक्षता के सिद्धांतों की अवहेलना हुई. इन सब घटना क्रम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को एक सख्त रुख अपनाने के लिए मजबूर किया गया है. PCB अब ऐसे आयोजन में भाग लेने की अनुमति नहीं दे सकता जहां निष्पक्ष खेल और निष्पक्ष प्रशासन के मौलिक सिद्धांत के साथ बाहर से बनाए जा रहे दवाब की वजह से समझौता किया जाए.”

कई भारतीय खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के लीग स्टेज के दौरान बर्मिंघम में पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया था. दोनों टीमें सेमीफाइनल में फिर से मिलने वाली थीं लेकिन टीम इंडिया ने खेल से बाहर होने का फैसला किया. PCB की वर्चुअल BoG बैठक में सुमैर अहमद सैयद, सलमान नसीर, जहीर अब्बास, जाहिद अख्तर ज़मान, सज्जाद अली खोखर, ज़फरुल्लाह जदगल, तनवीर अहमद, तारिक सरवर, मुहम्मद इस्माइल कुरैशी, अनवार अहमद खान, अदनान मलिक, उस्मान वाहला (विशेष आमंत्रित), और मीर हसन नकवी (अतिरिक्त सचिव) ने भाग लिया.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

WCL में खेलने पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर लगाई गई पाबंदी



Source link