Team India Heroes of IND vs ENG Test Series: भारत ने लंदन के केंनिग्टन ओवल के मैदान पर रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 6 रन से शिकस्त दी. यह 5वां टेस्ट जीतने के साथ ही शुभमन गिल की अगुवाई वाली इस युवा भारतीय टीम ने सीरीज 2-2 से बराबर पर खत्म की. सीरीज ड्रॉ कराने में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा. आइए जानते हैं उन नायकों के बारे में जिन्होंने इंग्लैंड के घर में शेर सी दहाड़ लगाते हुए मेजबानों के हौसले पस्त किए और वर्ल्ड क्रिकेट में यह साफ मैसेज दिया कि यह यंग टीम दुनिया के किसी भी कौने में जाकर इतिहास रचने का दम रखती है.
कप्तान गिल का नहीं थमा बल्ला
बतौर कप्तान पहली ही टेस्ट सीरीज खेल रहे शुभमन गिल ने शतक के साथ इस दौरे की शुरुआत की. इसके बाद तो उनका बल्ला थमा ही नहीं. गिल शतक पर शतक और रिकॉर्डस पर रिकॉर्ड्स बनाते गए और पहली बार कप्तानी करते हुए तमाम नए कीर्तिमान रचे. गिल के बल्ले से 5 मैचों में 4 शतक (एक दोहरा शतक भी शामिल) और तीन अर्धशतक के साथ कुल 754 रन ठोके, जिससे वह सुनील गावस्कर के बाद भारत के लिए किसी भी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए. वह इस सीरीज के टॉप रन स्कोरर रहे. सीरीज में गिल ने 269 रन की पारी भी खेली, जिससे उन्होंने क्रिकेट जगत के कई रिकॉर्ड्स पर राज किया.