‘आतंक के बीच क्रिकेट क्यों?’ भारत-पाक मैच पर कांग्रेस नेता का तीखा हमला, सरकार को पत्र लिख दी आत्मदाह की धमकी

‘आतंक के बीच क्रिकेट क्यों?’ भारत-पाक मैच पर कांग्रेस नेता का तीखा हमला, सरकार को पत्र लिख दी आत्मदाह की धमकी


Last Updated:

India–Pakistan Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इंदौर के कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल ने इस मैच का विरोध करते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी है.

भारत पाकिस्तान क्रिकेट विवाद

हाइलाइट्स

  • एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच
  • कांग्रेस नेता ने सरकार से पूछा तीखा सवाल
  • भारत-पाकिस्तान मैच पर बवाल
मिथिलेश गुप्ता/ India–Pakistan Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं, लेकिन इस मैच को लेकर राजनीतिक विरोध शुरू हो गया है. इंदौर कांग्रेस सेवा दल के कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने इस मैच के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी है.

खंडेलवाल ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमलों में भारतीय नागरिक मारे जा रहे हैं, ऐसे में भारत को पाकिस्तान के साथ मैच खेलना देशवासियों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है. उन्होंने पहलगाम हमले का हवाला देते हुए कहा कि उसमें 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या हुई थी और “भारत की 26 बेटियों के सिंदूर उजड़ गए.” इसके बाद भारत सरकार ने सिंधु जल संधि सहित कई प्रतिबंधात्मक फैसले लिए और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी सैन्य कार्रवाई भी की.

खंडेलवाल ने सवाल उठाया कि जब भारत सरकार आतंकवादी गतिविधियों पर कठोर रुख अपना रही है, तो फिर एशिया कप जैसे मंच पर भारत और पाकिस्तान को साथ खेलने की अनुमति क्यों दी जा रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब पैसा कमाने के लिए किया जा रहा है, जिससे 140 करोड़ देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और बीसीसीआई सचिव जय शाह को पत्र भेजकर मैच रद्द करने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि भारत-पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला होता है, तो वह 14 सितंबर को इंदौर में आत्मदाह करेंगे.

भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध 2008 के मुंबई हमले के बाद से ठप हैं. अब दोनों टीमें केवल ICC और ACC टूर्नामेंट में आमने-सामने होती हैं. पिछला एशिया कप 2023 पाकिस्तान ने होस्ट किया था, लेकिन भारत ने सुरक्षा कारणों से श्रीलंका में अपने मैच खेले थे और फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था.

भारत ने अब तक 8 बार एशिया कप जीता है, जबकि पाकिस्तान ने 2 और श्रीलंका ने 6 बार. 2023 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान भारत आया था, लेकिन राजनीतिक माहौल के चलते द्विपक्षीय सीरीज अब भी रुकी हुई हैं. एशिया कप 2025 का आयोजन UAE में किया जा रहा है ताकि दोनों देशों के बीच तटस्थ स्थल पर मुकाबला हो सके.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

भारत-पाक मैच पर कांग्रेस नेता का तीखा हमला, पत्र लिख दी आत्मदाह की धमकी



Source link