उमरिया स्टेडियम में शिक्षक ने बच्चों को गालियां दीं, धमकाया: हॉकी खेल रहे बच्चे को चोट लगने पर भड़के; डीईओ ने दिया नोटिस – Umaria News

उमरिया स्टेडियम में शिक्षक ने बच्चों को गालियां दीं, धमकाया:  हॉकी खेल रहे बच्चे को चोट लगने पर भड़के; डीईओ ने दिया नोटिस – Umaria News


उमरिया जिला मुख्यालय के स्टेडियम में एक शिक्षक ने बच्चों को हॉकी स्टिक से धमकाने और गाली देने का मामला सामने आया है। सोमवार को इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें शिक्षक अजय सिंह बच्चों के साथ बदतमीजी करते हुए दिख रहा है।

.

घटना शनिवार शाम की है, जब बच्चे स्टेडियम में हॉकी खेल रहे थे। खेल के दौरान दो बच्चों को चोट लग गई। जब शिक्षक अजय सिंह को अपने बच्चे के चोटिल होने की जानकारी मिली, तो वे आपा खो बैठे। वे स्टेडियम पहुंचे और बच्चों को गालियां देने लगे। इतना ही नहीं, वे हॉकी स्टिक लेकर बच्चों की तरफ दौड़े भी।

कोच ने कहा- गाली-गलौज नहीं की गई

हॉकी कोच संजय सिंह ने बताया कि खेल विभाग के अधीन अलग-अलग स्कूलों के बच्चे वहां पर हॉकी की ट्रेनिंग लेने आते हैं। खेल खेल के दौरान बच्चा चोटिल हो गया था। वहां पर सभी बच्चे अंडर 18 है। संजय सिंह ने बच्चों को धमकाने और गाली-गलौज से इनकार कर दिया।

इस घटना के बाद से डरे हुए बच्चे अब स्टेडियम में हॉकी खेलने नहीं आ रहे हैं। शिक्षक अजय सिंह का कहना है कि मामला सुलझ गया है, लेकिन उन्होंने विवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

डीईओ ने दिए जांच के आदेश



Source link