करंट से 77 वर्षीय महिला की मौत – Ashoknagar News

करंट से 77 वर्षीय महिला की मौत – Ashoknagar News



.

कचनार थाना क्षेत्र के ग्राम धमना में 77 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। जिसका पीएम जिला अस्पताल में कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी अनुसार अरजुद्वी बाई पत्नी जगन्नाथ रघुवंशी 77 साल निवासी धमना को रविवार सुबह 6 बजे करंट लग गया।

परिजनों ने बताया कि डीपी से गांव के लिए केबल गई थी, जिसके एक ओर से तार खराब हो गए थे। जिससे तार टूटकर महिला के ऊपर गिर गया था। जिससे उसे करंट लग गया था। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जब निकलते तो महिला से तार दूर किए और इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जिसका पीएम अस्पताल में कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।



Source link