तो कई बार चाय में मसाला डालने का समय परफेक्ट नहीं होता है. जिसकी वजह से मसाला चाय का टेस्ट दुकान या रेस्टोरेंट जैसा नहीं आता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो इस रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं. तो आइये जानते हैं घर पर खुशबूदार मसाला चाय पाउडर और मसाला चाय बनाने के तरीके के बारे में.
चाय मसाला पाउडर बनाने के लिए सामग्री
चाय मसाला पाउडर बनाने के लिए ½ कप हरी इलायची, 5 काली इलाइची, 2 चम्मच सौंफ, 2 चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच लौंग, 2 दालचीनी के टुकड़े तीन-तीन इंच के, 1 छोटा टुकड़ा सौंठ, 1 जायफल, 1 चक्र फूल ले लें.
चाय का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले आपको साबुत मसाला ड्राई रोस्ट करना होगा.
एक पैन को गर्म करके उसमें पहले लौंग को 2 मिनट के लिए भून लें. इसमें से खुशबू होने पर गैस बंद करके इसे एक प्लेट में निकाल लें. अब इसके बाद इसमें काली मिर्च डालकर इसे भी कुछ देर के लिए सॉते करें. फिर इसे भी लौंग वाली प्लेट में निकालकर रख लें.
इसी तरह आपको जारे मसालों को पैन में ड्राई रोस्ट करना है. अगर आपने सौंठ और जायफल का पाउडर लिया है तो उसे हटा लें.
सारे मसाले जब ठंडे हो जाएं तो एक मिक्सर या ब्लेंडर में उन्हें डालकर दरदरा पीस लें. इसके बाद इसमें जायफल पाउडर और सौंठ को डालकर मिक्स करें और एक बार फिर से मसालों को पीस लें.
आपका चाय का मसाला एकदम तैयार है, इसे आप निकालकर एयरटाइट कंटेनर में रख लें.
चाय मसाला कैसे यूज करें?
इस मसाले से चाय में फ्लेवर ऐड होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप इसे अंधाधुन डाल दें. इसे ज्यादा डालने से चाय का स्वाद बिगड़ सकता है, इसलिए चाय के मसाले को सिर्फ 1/4 छोटा चम्मच ही डालें.
अगर मसाला ढंग से स्टोर नहीं किया गया तो यह खराब हो सकता है। चाय का मसाला स्टोर करते वक्त कुछ बातों का खास ध्यान रखें।
चाय का मसाला हमेशा किसी एयरटाइट कंटेनर में ही रखें और उसे किसी डार्क और ठंडी प्लेस में रखें.
चाय का मसाला निकालते वक्त कभी भी गीले हाथों और चम्मच का इस्तेमाल न करें.
मसाले को बहुत देर तक खुला न रखें. इसकी फ्रेशनेस और फ्लेवर उड़ जाएगी तो चाय बेस्वाद लगने लगेगी.
मसाला बनाने के लिए ताजे साबुत मसालों का ही इस्तेमाल करें, उन्हें ड्राई रोस्ट करके पहले ठंडा करें और फिर तभी मिक्सर में ब्लेंड करें. तो देखा आपने कितना आसान है घर में चाय का मसाला बनाना, बस 5 से 7 मिनट में आपका मसाला तैयार हो सकता है और आप इसे लंबे समय तक स्टोर भी कर सकते हैं.