नर्मदापुरम के नए एडीएम होंगे राजीव रंजन पांडे: संपदा सराफ होंगी पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी की महाप्रबंधक – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम के नए एडीएम होंगे राजीव रंजन पांडे:  संपदा सराफ होंगी पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी की महाप्रबंधक – narmadapuram (hoshangabad) News



राजीव रंजन पांडे होंगे नर्मदापुरम के एडीएम, संपदा सराफ पूर्व क्षेत्र बिजली कंपनी की महाप्रबंधक होंगी।

मध्यप्रदेश में सोमवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले हुए हैं। जिसमें अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टरों को इधर-उधर किया गया है।

.

नर्मदापुरम के नए अपर कलेक्टर (एडीएम) राजीव रंजन पांडे होंगे। उनका तबादला बालाघाट से नर्मदापुरम हुआ है। नर्मदापुरम के एडीएम डीके सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत हो गए हैं। तब से एडीएम का प्रभार जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत के पास था। अब राजीव रंजन पांडे एडीएम पद संभालेंगे।

इधर, संयुक्त कलेक्टर संपदा सराफ का तबादला नर्मदापुरम से मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर मुख्य महाप्रबंधक पद पर हुआ। संयुक्त कलेक्टर नीलेश कुमार शर्मा का तबादला सीधी से नर्मदापुरम, संयुक्त कलेक्टर विजय राय का विदिशा से नर्मदापुरम, संयुक्त कलेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह का सागर से नर्मदापुरम हुआ है।



Source link