पीले पत्ते दे रहे हैं चेतावनी! सोयाबीन की फसल पर मंडरा रहा है मोजैक वायरस का संकट, किसान तुरंत करें ये उपाय

पीले पत्ते दे रहे हैं चेतावनी! सोयाबीन की फसल पर मंडरा रहा है मोजैक वायरस का संकट, किसान तुरंत करें ये उपाय


Last Updated:

Agriculture News: बुंदेलखंड, खासकर सागर में, सोयाबीन की फसल में पीला मोजेक वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है. यह वायरस पौधों को फूल और फल देने से रोक देता है जिससे पूरी फसल बेकार हो जाती है.

हाइलाइट्स

  • पत्ते पीले पड़ने लगते हैं
  • संक्रमित पौधे उखाड़कर अलग कर दें
  • पीला मोजैक वायरस एक खतरनाक बीमारी है
सागर. सागर सहित पूरे बुंदेलखंड में बड़े पैमाने पर सोयाबीन की खेती की जा रही है, लेकिन सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों के लिए एक चिंता जनक खबर सामने आ गई है. सोयाबीन फसल में खतरनाक पीला मोजेक लगने की शिकायतें सामने आ रही हैं. यह बीमारी वायरस की तरह पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लेती है. जिसकी वजह से फसल खराब हो जाती है और किसानों को नुकसान हो जाता है. ऐसे में समय से इसका उपाय कर देना चाहिए.

सागर के किसान एस एन पटेल बताते हैं कि खरीफ के सीजन में कोई भी फसल हो इनकी निगरानी करना बहुत आवश्यक होता है, क्योंकि इनमें अलग-अलग तरह की रोग देखे जाते हैं. ऐसे ही इस समय सोयाबीन में भी पीला मोजैक वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है. यह रोग ठीक वायरस की तरह होता है. जो एक पौधे से दूसरे पौधे में फैलता है और फिर ऐसे करते-करते पूरे खेत की फसल को अपनी चपेट में ले लेता है इस रोग के आने की वजह से फसल में फूल नहीं आते हैं और फलन नहीं होने से फसल कोई काम की नहीं बचती है.

फूल आने के बाद अगर यह रोग आता है तो फिर उसमें फलिया नहीं बनती है. दाने नहीं आते इस तरह से यह वाइरस फसल को बर्बाद कर देता है. यह रोग फूल आने से पहले और फूल आने के बाद यानी कि कभी भी किसी भी समय आ जाता है. ऐसे में किसानों को अपनी फसल पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है.

इस रोग की पहचान करना बहुत आसान होता है, क्योंकि इसमें सोयाबीन की फसल के पत्ता पीले पीले दिखाई देने लगते हैं तो जो पौधे के पत्ते पीले दिखाई दे रहे हो तो उनको उखाड़ कर खेत से अलग कर देना चाहिए और किसी ऐसे स्थान पर डालें जो दूसरी फसल की संपर्क में ना आए.जब सोयाबीन की फसल में पीला मोजैक लगने के बाद सबसे अच्छा उपाय यह होता है कि खेत में जो जो पौधे संक्रमित दिखाई देते हैं. उनका सीधा उखाड़ के फेंक दें तो यह रोग फैल नहीं पाता है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें

homeagriculture

पीले पत्ते दे रहे हैं चेतावनी! सोयाबीन पर मंडरा रहा है मोजैक वायरस का संकट



Source link