बहनों की टेंशन खत्म! एक ही जगह पर राखी और गिफ्ट, वो भी आधे दाम पर

बहनों की टेंशन खत्म! एक ही जगह पर राखी और गिफ्ट, वो भी आधे दाम पर


Last Updated:

Satna News: सतना के राजेंद्र नगर गली नंबर 10 स्थित काव्या केक एंड डेकोरेशन के संचालक कुलदीप अग्रवाल ने लोकल 18 से कहा कि उन्होंने ऑनलाइन मार्केट की चुनौती के मद्देनजर पिछले सीजन से ही ग्राहकों को हाफ रेट में प्…और पढ़ें

सतना. रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2025) का पर्व नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगी राखियों, कपड़ों और गिफ्ट आइटम्स से सजने लगते हैं. मध्य प्रदेश के सतना की बाजारों में भी रौनक लौट आई है. शहर के हर गली-नुक्कड़ पर रंग-बिरंगी राखियों के स्टॉल नजर आ रहे हैं. राखियों की सजावट और ग्राहकों की भीड़ इस बात का संकेत है कि भाई-बहन के इस विशेष त्योहार को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है. हर बहन चाहती है कि वह अपने भाई के लिए खास राखी और एक अच्छा गिफ्ट ले सके. यही वजह है कि बाजारों में दुकानदारों के बीच खास प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिल रही है.

इसी बीच लोकल 18 की टीम पहुंची सतना के राजेंद्र नगर गली नंबर 10 स्थित काव्या केक एंड डेकोरेशन की दुकान पर , जहां संचालक कुलदीप अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने ऑनलाइन मार्केट की चुनौती को ध्यान में रखते हुए पिछले सीजन से ही ग्राहकों को हाफ रेट में प्रोडक्ट्स देना शुरू किया है. उनकी दुकान पर राखी पांच रुपये से शुरू होती है, जिसे ग्राहक हाफ रेट के तहत ढाई रुपये में खरीद सकते हैं. इसी तरह उनकी दुकान से 100 रुपये वाली राखी 50 रुपये में और 200 रुपये वाली राखी मात्र 100 में खरीद सकते हैं.

कान्हा की सिंपल ड्रेस की बढ़ी डिमांड
कुलदीप अग्रवाल ने आगे कहा कि बदलते ट्रेंड के अनुसार अब बड़ी राखियों की जगह छोटी, सादी और मेटल वाली राखियों की मांग ज्यादा है. वहीं कान्हा की पोशाक में भी सादी पोशाक लेकिन यूनिक डिजाइन को ग्राहक ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

homemadhya-pradesh

बहनों की टेंशन खत्म! एक ही जगह पर राखी और गिफ्ट, वो भी आधे दाम पर



Source link