देहात थाने में रात 12बजे पहुंचे दोनों पक्षों के लोग।
नर्मदापुरम में रविवार रात शहर के चक्कर रोड चौराहे पर भाजपा मंडल आईटी सेल प्रभारी और रेलवे ठेकेदार निखिल चौरे के साथ तीन युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे और मना करने पर हमला कर दिया। घटना CCTV में कैद हुई। पुलिस ने
.
निखिल चौरे ने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे वह अपने साथी आनंद सोनी और नीलेश सैनी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। चक्कर रोड चौराहे पर फुल्की पैक करा रहे थे, तभी रंजीत सिंह तोमर और श्रीकांत पटेल वहां आए। उन्होंने चौरे की कॉलर पकड़ी और शराब पीने के लिए रुपए मांगे। इंकार करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी।
ब्रजबासी रेस्टोरेंट के पास फिर से रोका और पीटा चौरे किसी तरह वहां से निकले, लेकिन कुछ दूरी पर ब्रजबासी रेस्टोरेंट के पास युवकों ने उन्हें फिर से रोक लिया और तीसरे साथी के साथ मिलकर दुबारा पिटाई की। निखिल को सिर, कमर, हाथ और चेहरे पर चोटें आईं। उनके दोस्तों ने बीच-बचाव किया।
पीड़ित भाजपा पदाधिकारी, रेलवे सिविल ठेकेदार निखिल चौरे का पिटाई में शर्ट फड़ गया।
देहात थाने में देर रात दर्ज हुआ केस चौरे पहले कोतवाली थाने गए, लेकिन क्षेत्राधिकार का हवाला देकर उन्हें देहात थाने भेज दिया गया। वहां 3 घंटे बाद रात 12 बजे केस दर्ज हो सका। पुलिस ने रंजीत सिंह तोमर और श्रीकांत पटेल को हिरासत में ले लिया है, तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विवाद को लेकर दो पक्षों में मतभेद जहां फरियादी चौरे ने रंगदारी और मारपीट का आरोप लगाया है, वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि विवाद अपशब्द कहने से शुरू हुआ था और शराब के लिए पैसे मांगने जैसी बात नहीं हुई।
भाजपा पदाधिकारी थाने पहुंचे घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक महाला, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, बिल्डर लक्ष्मण सिंह बैस समेत कई नेता थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

देहात थाने के बाहर दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। जिन्हें थाना प्रभारी ने हटाया।
पहले भी भाजपा नेता पर हमला 1 अगस्त को भाजपा नेता नागेंद्र तिवारी पर भी चाकू से हमला हो चुका है। वह बेटी को कॉलेज छोड़ने गए थे, जहां आपत्तिजनक स्थिति में खड़े युवक-युवती को समझाने पर नाबालिग आरोपी ने उन पर चाकू से वार कर दिया। हाथ में गंभीर चोट आई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
पुलिस जांच जारी, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल लगातार हो रही मारपीट और चाकूबाजी की घटनाओं से शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। खासतौर पर भाजपा पदाधिकारियों पर हमलों ने चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

रात में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक महाला, मंडल अध्यक्ष राजपूत समेत अन्य थाने पहुंचे।

भाजपा नेता नागेंद्र तिवारी पर हमला हुआ था।