रायसेन में श्रावण माह के अंतिम सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। पूरे जिले में कांवड़ यात्रा के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया गया।
.
शहर में माध्यम ग्रुप के तत्वावधान में एक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पाटन देव श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए किला मंदिर पहुंची। वहां विराजमान भगवान सोमेश्वर महादेव का नर्मदा जल से अभिषेक किया गया।
यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, मध्य ग्रुप के प्रमुख जमुना सेन और भाजपा नेता बृजेश चतुर्वेदी शामिल हुए। सभी ने नाचते-गाते भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कई श्रद्धालु हाथों में तिरंगा लेकर भी यात्रा में शामिल हुए।
माध्यम ग्रुप के प्रमुख जमुना सेन ने बताया कि कांवड़ यात्रा पाटनदेव हनुमान मंदिर से शुरू हुई थी। यात्रा में शिव-पार्वती की झांकी मुख्य आकर्षण रही। इसके अलावा ढोल, तासे, डमरू पार्टी, डीजे, ढपला पार्टी, दुलदुल घोड़ी, अखाड़े और लहंगी नृत्य दल भी शामिल रहे।
देखिए तस्वीरें…





