रुद्र पूजा एवं भजन संध्या कार्यक्रम आज: किशोर कुमार नाइट भी, एंट्री फ्री ; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News

रुद्र पूजा एवं भजन संध्या कार्यक्रम आज:  किशोर कुमार नाइट भी, एंट्री फ्री ; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News


हम आपको बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधाएं जो आपसे जुड़ी हैं

बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

  • भोपाल और इंदौर में अब बिना हेलमेट के टू व्हीलर्स चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। सीएनजी पंप पर भी गैस नहीं भरी जाएगी। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार को यह आदेश जारी किए। पढ़ें पूरी खबर

हज यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी

  • हज-2026 की तैयारी शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने आगामी हज यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इच्छुक आवेदक 7 अगस्त 2025 की रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

  • हज यात्रा के इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in और ‘हज सुविधा’ मोबाइल एप के माध्यम से कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर।

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

“ये शाम मस्तानी”

  • हिंदी सिनेमा के हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष संगीत संध्या “ये शाम मस्तानी” का आयोजन किया जा रहा है। यह सांगीतिक संध्या 4 अगस्त 2025, रविवार को शाम 7 बजे से रवींद्र भवन परिसर स्थित हंसध्वनि सभागार, भोपाल में आयोजित होगी। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा।

रुद्र पूजा एवं भजन संध्या

  • अध्यात्म और संगीत की संध्या 4 अगस्त को आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा इस दिन समन्वय भवन ऑडिटोरियम में शाम 6:00 बजे आयोजित होगी। यहां विशेष रूद्र पूजा एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक विक्रम हाजरा देंगे, जो अपने शिव, मीरा, कबीर, राम, कृष्ण एवं गुरु भजनों के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं।

नृत्य प्रस्तुति

  • मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में आज ढिमरियाई नृत्य एवं दुलदुल घोड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। आज दोपहर 2 बजे से आयोजित इस प्रस्तुति को आप संग्रहालय के सभागार में देख सकते हैं। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा।

सीखें मधुबनी पेंटिंग

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 1 से 10 अगस्त 2025 तक मधुबनी पेंटिंग पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। बिहार की पारंपरिक कलाकार शीतल देवी प्रतिभागियों को मधुबनी चित्रकला की तकनीक सिखाएंगी।
  • इच्छुक लोग ₹1000 शुल्क के साथ गरिमा दुबे या मानव संग्रहालय से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। सीमित सीटें हैं, चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा। प्रशिक्षण का समय दोपहर 12 से शाम 6:30 तक रहेगा, जिसमें किसी भी दो घंटे का स्लॉट चुना जा सकता है।
कैंपस/जॉब

एमसीयू में CLC राउंड से प्रवेश का अंतिम मौका, अंतिम तिथि 14 अगस्त

  • माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, भोपाल में कुछ पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर “पहले आओ, पहले पाओ” (CLC राउंड) के आधार पर प्रवेश के लिए अंतिम अवसर दिया जा रहा है। इच्छुक विद्यार्थी 14 अगस्त 2025 रात 12 बजे तक MPOnline पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीएससी, बीटेक, बीए, बीसीए, बीबीए, बीकॉम से लेकर एमएससी, एमबीए, एमसीए और लाइब्रेरी साइंस जैसे स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश उपलब्ध है। विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mcu.ac.in पर जाएं।

काम की जरूरी लिंक्स



Source link