सिर्फ रसोई की 3 चीज़ों से बनाएं देसी डाई, बिना केमिकल बाल होंगे काले और मुलायम, बघेलखंड का चमत्कारी नुस्खा

सिर्फ रसोई की 3 चीज़ों से बनाएं देसी डाई, बिना केमिकल बाल होंगे काले और मुलायम, बघेलखंड का चमत्कारी नुस्खा


Last Updated:

Hair Care Tips: सतना के बघेलखंड क्षेत्र में हल्दी, कॉफी और एलोवेरा से बनने वाली देसी डाई आज भी लोकप्रिय है. यह पूरी तरह रासायन-मुक्त होने के साथ-साथ बालों को पोषण देती है और सफेद होते बालों को प्राकृतिक रूप से …और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • जड़ से पोषण भी मिलता है
  • नेचुरल पेस्ट से बालों को दें मजबूती
  • कॉफी और एलोवेरा का प्रयोग करें
सतना. बघेलखंड क्षेत्र की पारंपरिक घरेलू विधियाँ आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं. खासकर जब बात बालों की देखभाल की ह, तो यहां की देसी डाई बनाने की विधि सालों से महिलाओं द्वारा अपनाई जा रही है. इस विधि की खास बात यह है कि इसमें केवल रसोई में मौजूद सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है, जो न सिर्फ बालों को काला बनाते हैं, बल्कि उन्हें मुलायम और पोषित भी रखते हैं.

हल्दी, कॉफी और एलोवेरा का बेहतरीन मिश्रण
लोकल 18 से बातचीत में स्थानीय निवासी मीणा द्विवेदी ने बताया कि इस देसी डाई को बनाने के लिए सबसे पहले 5 चम्मच हल्दी को लोहे के तवे पर धीमी आंच में हल्का रोस्ट किया जाता है. इसके बाद उसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर मिलाकर तब तक भूना जाता है फिर थोड़ी देर बाद एक और चम्मच कॉफ़ी पाउडर डाल दें और चलाते रहे, जब तक मिश्रण गहरा काला न हो जाए. जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसमें एलोवेरा जेल मिलाया जाता है जिसे आप बाजार से ला सकते हैं या फिर ताजे पत्ते से निकाल सकते हैं.

बालों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और रासायन मुक्त
इसके बाद इस मिश्रण में कुछ बूंदें नारियल तेल की मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लिया जाता है. इस तरह तैयार होता है पूरी तरह नेचुरल रासायन मुक्त डाई पेस्ट जिसे हल्के काले या सफेद होते बालों पर लगाया जा सकता है. यह पेस्ट न सिर्फ बालों को प्राकृतिक रूप से रंग देता है बल्कि बालों की जड़ों को भी पोषण देता है.

प्राकृतिक विकल्पों की ओर लौट रहा है बघेलखंड
जैसे-जैसे लोग रासायनिक उत्पादों के नुकसान को समझने लगे हैं वैसे-वैसे बघेलखंड जैसे इलाकों में पारंपरिक नुस्खों की ओर वापसी हो रही है. यह देसी डाई नुस्खा भी उसी परंपरा का हिस्सा है जो पीढ़ियों से चली आ रही है और आज के समय में भी पूरी तरह कारगर साबित हो रही है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें

homelifestyle

सिर्फ रसोई की 3 चीज़ों से बनाएं देसी डाई, बिना केमिकल बाल होंगे काले और मुलायम

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link