सूर्यवंशी की टीम में जिसे मिली जगह, उसने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले किया कमाल

सूर्यवंशी की टीम में जिसे मिली जगह, उसने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले किया कमाल


Last Updated:

DPL 2025: वैभव सूर्यवंशी की टीम में शामिल अर्णव बुग्गा ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी दिल्ली प्रीमियर लीग में खेलकर कर रहे हैं. उन्होंने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ शा…और पढ़ें

अर्णव बुग्गा ने खेली धमाकेदार पारी.

हाइलाइट्स

  • अर्णव बुग्गा ने डीपीएल में खेली धमाकेदार पारी
  • वैभव सूर्यवंशी की टीम में बुग्गा का हुआ है सेलेक्शन
  • इंडिया अंडर 19 टीम ऑस्ट्रेलिया में खेलेगी सीरीज

नई दिल्ली. अर्णव बुग्गा भारत के उभरते हुए बल्लेबाज हैं. उनका सेलेक्शन वैभव सूर्यवंशी वाली इंडिया अंडर 19 टीम में हुआ. भारतीय टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. जहां उसे 3 मैचों की वनडे और 2 चार दिनी मुकाबलों की सीरीज खेलनी है. इस अहम सीरीज से पहले बुग्गा इनदिनों दिल्ली प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. डीपीएल 2025 के अपने पहले मैच में बुग्गा ने धमाकेदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने महज 26 गेंदों पर फिफ्टी ठोक दी. बुग्गा ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा. बुग्गा को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है.

इंडिया अंडर 19 टीम की ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 21 सितंबर से होगी. सीरीज का आखिरी मैच 7 अक्टूबर को खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे करेंगे. आयुष और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया में पारी की आगाज करेगी. वैभव ने हाल में इंग्लैंड में सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. बुग्गा ने डीपीएल के इस सीजन के दूसरे मैच में 43 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली. बाएं हाथ के बल्लेबाज बुग्गा ने इस दौरान 5 छक्के और 4 चौके जमाए.

अर्णव बुग्गा ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने सार्थक रंजन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे पहला झटका जल्द ही लग गया था. कुल स्कोर पर अभी एक रन ही जुड़ा था कि स्ट्राइकर्स ने वैभव कांडपाल का विकेट गंवा दिया था. लेकिन इसके बाद अर्नव और रंजन ने पारी को संभाल लिया.

इंडिया अंडर 19 टीम इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी से लेकर 18 साल के कप्तान आयुष म्हात्रे टीम को शानदार शुरुआत दिला रहे हैं. वही मिडिल ऑर्डर भी बेजोड़ प्रदर्शन कर रहा है. इंग्लैंड दौरे पर भारत ने 5 मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से जीती थी वहीं 2 मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई थी. वैभव ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में 71 की औसत से 355 रन बनाए थे. वहीं दो मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने 90 रन बनाने के साथ साथ अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से 2 विकेट भी लिए थे.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

सूर्यवंशी की टीम में जिसे मिली जगह, उसने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले किया कमाल



Source link