Last Updated:
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट रोमांचक स्थिति में है. इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर है और भारत को 4 विकेट चाहिए. माना जा रहा है कि इंग्लैंड मैच के आखिरी दिन हैवी रोलर का इस्तेमाल करेगा, जो गेम-चेंजर साबित हो…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर, भारत को 4 विकेट चाहिए.
- इंग्लैंड के कप्तान हैवी रोलर का उपयोग कर सकते हैं.
- हैवी रोलर से पिच बैटिंग के लिए आसान हो सकती है.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट अभी एकदम बराबरी पर है. मेजबान इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर है तो भारत को इसके लिए 4 विकेट चाहिए. अब इंग्लैंड के पास कहने को तो 4 विकेट बाकी हैं लेकिन इनमें एक अनफिट बैटर शामिल है. क्रिस वोक्स चोटिल हैं. उन्होंने पहले दिन चोट लगने के बाद बैटिंग या बॉलिंग नहीं की है. अगर वे पांचवें दिन बैटिंग करते हैं तो संभव है कि बल्ला एक हाथ से ही पकड़े नजर आएं.
भारत ने इंग्लैंड को जीतने के लिए 374 रन का लक्ष्य दिया है. इंग्लैंड ने इसके जवाब में 6 विकेट पर 339 रन बना लिए हैं. मैच की संभावना के बारे में हर्ष भोगले ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘मुझे खुशी है कि मेरे अलावा और भी लोग पूछ रहे हैं कि पिच पर से कवर समय पर क्यों नहीं हटाए गए. अगर ऐसा होता तो हम एक बेहद रोमांचक रिजल्ट देख सकते थे. अब हम कल (सोमवार) वापस आएंगे. लेकिन इससे पहले भारी रोलर का उपयोग किया जा सकता है और यह गेम-चेंजर हो सकता है.’
मेजबान इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने चौथे दिन की शुरुआत से ठीक पहले भी भारी रोलर का उपयोग किया और इसका असर साफ था. इंग्लिश बैटर्स पूरी आजादी से रन बना रहे थे और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. अगर पोप पांचवें दिन भी भारी रोलर चुनते हैं तो यह पिच को काफी हद तक समतल कर देता है, जिससे बैटिंग आसान हो जाती है. हालांकि इसका असर थोड़ी ही देर रहता है. धीरे-धीरे पिच अपने मूल स्वरूप में आ जाती है.
रोलर कब-कब चलाया जा सकता है?
पिच पर रोलर चलाने के आईसीसी के स्पष्ट नियम हैं. रोलर दो शर्तों पर चलता है. पहला मैच में दूसरी, तीसरी और चौथी पारी की शुरुआत पर. दूसरा दिन का खेल शुरू होने पर. रोलर भारी होगा या कम वजन का, इसका फैसला बैटिंग टीम का कप्तान करता है. एक और बात. रोलर अधिकतम सात मिनट तक चलाया जा सकता है.
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें