हरदा में बिजली वितरण कंपनी कल (मंगलवार) 132 केवी उपकेंद्र छीपाबड़ से जुड़े 33 केवी चारुवा फीडर पर मेंटेनेंस करेगी। यह कार्य सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।
.
इस दौरान 33/11 केवी चारुवा उपकेंद्र पर नया 5 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को और बेहतर किया जा सकेगा।
इन गांवों में रहेगी बिजली बंद मेंटेनेंस के चलते जिन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, उनमें चारुवा बावड़िया, सारसुद, कड़ोला राघो, दीपगांव, अंजरुद्ध कल्दार, डेडगांव, कानपुरा, शोभापुर, सोनपुरा, रुनझुन रामटेक, सावालखेड़ा, कुकड़ापानी, सुंदरपानी, जमनिया खुर्द, सोमगांव, नहाली, हसनपुरा, भगवानपुरा कोथमी और राक्टया शामिल हैं।
जूनियर इंजीनियर नीरज लुनिया ने बताया कि आवश्यकतानुसार मेंटेनेंस कार्य के समय में बदलाव किया जा सकता है। यानी कार्य जल्दी पूरा होने या तकनीकी कारणों से समय बढ़ भी सकता है।