Last Updated:
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के सभी मुकाबले पांचों दिन यानी अंतिम दिन तक खेले गए. टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कम ही मौका आता है जब किसी सीरीज के सभी टेस्ट पांचों दिन तक खेले गए. लगभग 8 साल ब…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- 2017-18 के बाद पहली बार पांचों टेस्ट मैच पूरे 5 दिन तक चले
- भारत ने आखिरी टेस्ट मैच में 6 रन से इंग्लैंड को 5वें दिन दी मात
- भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रहे.
नई दिल्ली. भारत ने पांचवें टेस्ट मैच के अंतिम दिन मेजबान इंग्लैंड को 6 रन से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली . इस टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किए. सीरीज के पांचों टेस्ट मैच आखिरी दिन यानी पांचों दिन तक चले. टेस्ट क्रिकेट में ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि सीरीज के सभी मैचों में फैसला आखिरी दिन निकला हो. लेकिन भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में ऐसा हुआ है. इस सीरीज के पांचों टेस्ट मैच में रिजल्ट पांचवें और आखिरी दिन निकला. 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के इतिहास में लगभग 8 साल बाद सीरीज के सभी मैचों का नतीजा आखिरी दिन निकला है. इससे पहले इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज में ऐसा हो चुका है.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई सीरीज का एक टेस्ट मैच ड्रॉ रहा जबकि 4 टेस्ट के रिजल्ट निकले. जो टेस्ट मैच ड्रॉ रहा वो भी पांचवें और आखिरी दिन आखिरी सेशन में ड्रॉ रहा. उस टेस्ट मैच में गजब का ड्रामा देखने को मिला था. जब रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर अपने अपने शतक के करीब थे. तब बेन स्टोक्स ने भारत को ड्रॉ का ऑफर दिया लेकिन जडेजा ने स्टोक्स के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. बाद में जडेजा और सुंदर ने शतक जड़ने के बाद इस टेस्ट के ड्रॉ होने पर सहमति दी.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें