IND vs ENG: बीच सीरीज में बवाल, इंग्लैंड के दिग्गज ने कर डाली कप्तान बदलने की मांग, हैरी ब्रूक को…

IND vs ENG: बीच सीरीज में बवाल, इंग्लैंड के दिग्गज ने कर डाली कप्तान बदलने की मांग, हैरी ब्रूक को…


Last Updated:

अभी भारत और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज खत्म भी नहीं हुई है कि मेजबान टीम की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं. माइकल वॉन ने कहा है कि बेन स्टोक्स के चोटिल होने पर ओली पोप को कप्तानी नहीं दी जानी चाहिए. ओली पोप भारत के …और पढ़ें

ENG vs IND 5th test: हैरी ब्रूक और ओली पोप ओवल टेस्ट के दौरान.

हाइलाइट्स

  • माइकल वॉन ने उठाए ओली पोप की कप्तानी पर सवाल.
  • हैरी ब्रूक को ओली पोप से बेहतर कप्तान करार दिया.
  • पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे हैं ओली पोप.
लंदन. भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड की कप्तानी ओली पोप कर रहे हैं. पोप को टीम का उप कप्तान होने के चलते यह जिम्मेदारी मिली है क्योंकि नियमित कप्तान बेन स्टोक्स चोटिल हैं. ओली पोप यूं तो टेस्ट मैच में पांचवीं बार कप्तानी कर रहे हैं लेकिन माइकल वॉन को वे इस रोल के लिए फिट नहीं लगते. पूर्व कप्तान वॉन का साफ कहना है कि पोप की जगह हैरी ब्रूक को बेन स्टोक्स का उत्तराधिकारी बनाया जाना चाहिए. वॉन ने इंग्लैंड के लिए 51 टेस्ट में कप्तानी की है, जिसमें से वह 26 जीता है.

26 साल के हैरी ब्रूक बेहतरीन बैटर हैं. वे महज 30 टेस्ट में 9 शतक लगा चुके हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट के चौथे दिन 98 गेंद में 111 रन बनाकर इंग्लैंड की उम्मीदों को जिंदा कर दिया. उनकी पारी की बदौलत ही इंग्लैंड 6 विकेट पर 339 रन के स्कोर तक पहुंचा है और जीत से महज 35 रन दूर है.

माइकल वॉन ने इंग्लैंड की कप्तानी पर बात करते हुए कहा, ‘हैरी ब्रूक, मुझे एक लीडर की तरह दिखते हैं. वे पैदायशी लीडर की तरह हैं.’ ब्रूक को इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड का व्हाइट-बॉल कप्तान नियुक्त किया गया था. अगर भविष्य में बेन स्टोक्स घायल हो जाते हैं, तो क्या पोप उप-कप्तान बने रह सकते हैं और हैरी ब्रूक को कप्तानी मिल सकती है? वॉन ने इस बारे में कहा, ‘मैं ओली पोप को ऐसे व्यक्ति के रूप में देखता हूं जो शानदार उप-कप्तान हैं. वे कप्तान को सलाह देने के लिए एक शानदार व्यक्ति हैं. कभी-कभी उप-कप्तान शानदार कप्तान नहीं होते. जैसे मार्कस ट्रेस्कोथिक मेरे लिए बेहतरीन उप-कप्तान थे, लेकिन आप उन्हें कप्तानी नहीं देना चाहेंगे.’

क्या कप्तानी की बहस से इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में फर्क पड़ेगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मैं अच्छी तरह से नहीं जानता क्योंकि मैं ड्रेसिंग रूम में नहीं हूं. मैं सिर्फ सबसे अच्छे कप्तान को इंग्लैंड की टीम का नेतृत्व करते देखना चाहता हूं. मुझे नहीं लगता कि एक अच्छा उप-कप्तान जरूरी तौर पर एक अच्छा कप्तान होगा.’

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

IND vs ENG: बीच सीरीज में बवाल, इंग्लैंड के दिग्गज ने की कप्तान बदलने की मांग



Source link