Indore News: पापा से कहा बेलपत्र ले आओ, मां को दवा दी…फिर कमरे में आकर 15 साल के छात्र ने दे दी जान

Indore News: पापा से कहा बेलपत्र ले आओ, मां को दवा दी…फिर कमरे में आकर 15 साल के छात्र ने दे दी जान


Last Updated:

Indore Student Suicide Case: इंदौर का अहिल्यानगर रविवार रात शोक में डूब गया. यहां एक छात्र ने फांसी लगा ली. वजह का पता चला, पर ये जरूर पता चला कि वह इंस्टाग्राम पर…

इंदौर में छात्र ने की सुसाइड. (प्रतीकात्मक.)

हाइलाइट्स

  • वेदांत ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
  • सुसाइड नोट नहीं मिला, वजह स्पष्ट नहीं
  • पुलिस दोस्तों से पूछताछ कर रही है
रिपोर्ट/मिथिलेश गुप्ता
Indore News: सन्डे था, तो पापा घर पर ही थे. परिवार में सबकुछ रोज की तहर सामान्य ही था. 15 साल के बेटे ने शाम को पापा से कहा, कल सावन का अंतिम सोमवार है. पूजा के लिए कुछ सामग्री और बेलपत्र ले आइए. पापा सामान लेने बाजार चले गए. फिर बेटा अपनी मां के पास मकान की दूसरी मंजिल पर गया. उनको रात की दवा दी. इसके बाद नीचे अपने कमरे में आया और फांसी लगा ली.

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित अहिल्यानगर में रविवार रात घटी इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसका दिल बैठ गया. वेदांत (15) ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की, इस बात का पता तो नहीं चल सका. लेकिन, मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना का पता तब चला, जब वेदांत के पापा बाजार से घर लौटे. उन्होंने बेटे को खिड़की पर फंदे से लटका हुआ पाया. ये देखते ही उनकी चीखें निकल गईं.
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को वेदांत दिनभर इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त से चैट करता रहा. इसके बाद रात करीब 9 बजे उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. आत्महत्या से पहले उसने मां को दवा दी और नीचे जाकर खुद को फंदे पर लटका लिया. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे वजह साफ नहीं हो पाई है.

पुलिस दोस्तों से कर रही पूछताछ
ये भी पता चला कि घटना से कुछ घंटे पहले ही वेदांत ने अपने पिता से सोमवार के लिए बेलपत्र और पूजा का अन्य सामान लाने की बात कही थी. परिजन इस दुखद घटना से गहरे सदमे में हैं. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिजन और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके. घटना के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है.

homemadhya-pradesh

पापा से कहा बेलपत्र ले आओ, मां को दवा दी…फिर 15 साल के छात्र ने ऐसे देदी जान



Source link